Sona chandi bhav: बीते कई दिनों से लगातार गिर रहा सोना आज मंगलवार को तमतमा उठा है। महज 12 घंटे के भीतर सोने के भाव (gold rate today) में भारी उछाल आज आया है। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव (silver rate today) में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। सोना-चांदी के भावों में यह तेजी देख कर लोगों का आज तो पसीना ही छूट पड़ा है। इससे पहले सोमवार को दिन में भी सोना-चांदी के भाव में तेजी का रूख देखा गया था।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज मंगलवार 6 मई 2025 को जारी सोना-चांदी के भाव के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव 96761 रुपये से शुरू हुए हैं। कल सुबह इसके भाव 93734 रुपये से शुरू हुए थे और रात को 95282 रुपये पर बंद हुए थे। उसके मुकाबले आज इसके रेट काफी ज्यादा है।
23 कैरेट वाले सोने के भाव (Sona chandi bhav)
995 शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज 96374 रुपये के साथ शुरू हुए हैं। कल सुबह यह 93359 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 94900 रुपये पर बंद हुए थे।

22 कैरेट वाले सोने के भाव (Sona chandi bhav)
916 शुद्धता वाले (22 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज 88633 रुपये से शुरू हुए हैं। कल सुबह यह 85860 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 87278 रुपये पर बंद हुए थे।
18 कैरेट वाले सोने के भाव (Sona chandi bhav)
750 शुद्धता वाले (18 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज 72571 रुपये से शुरू हुए हैं। कल सुबह यह 70301 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 71462 रुपये पर बंद हुए थे।
14 कैरेट वाले सोने के भाव (Sona chandi bhav)
585 शुद्धता वाले (14 कैरेट) सोने के भाव आज 56605 रुपये से शुरू हुए हैं। कल सुबह यह 54834 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 55740 रुपये पर बंद हुए थे।
चांदी के यह है आज भाव (Sona chandi bhav)
999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के भाव आज 95845 रुपये से शुरू हुए हैं। कल सुबह यह 93718 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 94100 रुपये पर बंद हुए थे।

हाल ही में बन चुका है रिकॉर्ड (Sona chandi bhav)
गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले सोने के भाव आल टाइम हाई पर पहुंच चुके थे। 22 अप्रैल को 999 शुद्धता वाले सोने के भाव 99100 रुपये पर पहुंच गए थे। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि सोने के भाव जल्द ही एक लाख के ऊपर पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसके बाद सोने के भाव लगातार गिरते गए। (Sona chandi bhav)
सोना खरीदते समय यह रखें ध्यान (Sona chandi bhav)
सोना बेहद कीमती धातु हैं। इसलिए इसकी खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। सोना खरीदते समय यह ध्यान देना चाहिए कि उस पर ब्यूरा ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीएसआई) का हॉलमार्क जरुर हो। हर हालॅमार्क्ड सोने पर एक 6 अंकों का यूनिक (एचयूआईडी) होता है, जैसे- एजेड4524 आदि। इस अल्फान्यूमेरिक कोड से यह सुनिश्चित होता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है। (Sona chandi bhav)
खरीदी के बाद बिल जरुर लें (Sona chandi bhav)
सोना खरीदी करते समय डिजिटल पमेंट (यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) का उपयोग करें और बिल हर हाल में लें। यदि आप ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो पैकेजिंग और सीलिंग की स्थिति को अच्छी तरह से जांच लें। (Sona chandi bhav)

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Sona chandi bhav)
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना-चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं। (Sona chandi bhav)
मिस्ड कॉल से भी जान सकते हैं भाव (Sona chandi bhav)
यदि आप सोना और चांदी के भाव घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आपस ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। (Sona chandi bhav)