Ladli Behna Yojana 2025: देश की सबसे लोकप्रिय योजना लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने से अभी भी कई बहनें वंचित हैं। इन बहनों के लिए खुशखबरी है। दिवाली के बाद इन छूटी हुई बहनों के नाम जोड़ने के लिए अभियान शुरू हो सकता है। यह संकेत खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए हैं।
वर्ष 2023 में शुरू हुई इस योजना ने लाखों बहनों के जीवन में बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना में लगातार नए फैसले लेकर इसे और प्रभावी बनाया है। अब 2025 में सरकार ने इसके दायरे को और बढ़ाने की तैयारी की है, ताकि हर पात्र महिला को इसका सीधा लाभ मिल सके।
दिवाली के बाद जोड़े जाएंगे नाम
इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भाई दूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, जो बहनें योजना से छूटी हैं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई योजना से बचा है तो चिंता मत करना। हो सकता है कि दीपावली के बाद उनको भी लड्डू मिलेंगे।
लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद से ₹1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Bhopal pic.twitter.com/b2jIU4AQwR
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 19, 2025
लाखों बहनों को हैं इंतजार
गौरतलब है कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो कि पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। वे लंबे समय से नए नाम जोड़े जाने का इंतजार कर रही हैं। सीएम की यह घोषणा होते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। अब उन्हें भी यह उम्मी जाग गई है कि जल्द ही उन्हें भी योजना का लाभ मिलने लगेगा।
योजना की शुरुआत और उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवनस्तर को ऊंचा उठाना और उन्हें परिवार व समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।
प्रारंभ में इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की व्यवस्था की गई थी। समय के साथ इसमें सुधार और विस्तार होता गया। वर्तमान में प्रति माह 1250 रुपये की राशि इस योजना के तहत दी जा रही है।
दीपावली से होगा राशि में इजाफा
अब दीपावली के बाद से योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जानी है। इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पहले ही यह घोषणा भी कर चुके हैं कि वर्ष 2028 तक इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये तक ले जाया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
लाड़ली बहना योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो कि मध्यप्रदेश की निवासी हो। इसके लिए यह भी जरुरी है कि परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ 60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलता है।
दिक्कत हो तो यहां की जा सकती शिकायत
यदि इस योजना का लाभ लेने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही हो या राशि नहीं मिल रही हो तो हेल्प लाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
- Read Also: Amla News Today: घर में सोते रहते हैं बीएमओ, नर्स के भरोसे रहता है अस्पताल; शिकायत में लगाए आरोप
योजना से जीवन में आए यह बदलाव
गौरतलब है कि इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और छोटे-मोटे व्यवसाय में कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार दिख रहा है। योजना की किस्त आने पर महिलाओं के चेहरों पर जो खुशी देखने को मिलती है, वह इसका असली उद्देश्य साबित करती है।
❓ FAQ – लाड़ली बहना योजना 2025
Q1. लाड़ली बहना योजना 2025 में नए नाम कब से जोड़े जाएंगे?
👉 दिवाली के बाद से नए नाम जोड़े जाने की संभावना है।
Q2. लाड़ली बहना योजना में हर महीने कितनी राशि मिलती है?
👉 वर्तमान में 1250 रुपये मिलते हैं, दिवाली के बाद इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।
Q3. इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
👉 केवल मध्यप्रदेश की निवासी महिलाएं, जिनके परिवार में आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी न हो और आयु 60 वर्ष से कम हो।
Q4. योजना की शिकायत कहां करें?
👉 शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Q5. भविष्य में राशि और कितनी बढ़ सकती है?
👉 सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि 2028 तक राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in