MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, प्रज्ञा और प्रियल स्टेट टॉपर, इस लिंक पर देखें परीक्षा परिणाम

By
On:

MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से यह परीक्षा परिणाम जारी किए। इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है।

जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार इस साल कक्षा 10वीं में 76.22 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होने में सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल पूरे प्रदेश में टॉप रहीं। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह कक्षा 12 वीं में 74.48 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। कक्षा 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 यानी 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे विज्ञान संकाय की छात्रा हैं।

दूसरे और तीसरे स्थान पर यह (MP Board Result 2025)

विज्ञान संकाय में ही ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। रिमझिम ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। वहीं सतना के ही हर्ष पांडे ने 490 अंक हासिल किए और 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे।

अन्य संकायों में यह रहे अव्वल (MP Board Result 2025)

इनके अलावा कला संकाय में रीवा के अंकुर यादव 489 अंक हासिल किए और प्रदेश में टॉप रहे। गृह विज्ञान संकाय में भिंड की योग्यता टंक 478 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप रही। जीव विज्ञान में दमोह की गार्गी अग्रवाल 484 अंकों के साथ प्रदेश में अव्वल रही। कृषि संकाय में छिंदवाड़ा के हरिओम साहू 486 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप पर रहे।

कक्षा 12 वीं का ऐसा रहा रिजल्ट (MP Board Result 2025)

कक्षा 12 वीं कुल 604402 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 1828 ने परीक्षा नहीं दी। वहीं 559 का परिणाम रद्द किया गया और 64 का रिजल्ट रोका गया। 601951 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया जिनमें से 448807 उत्तीर्ण होने में सफल हुए। इस तरह कुल 74.48 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं… (MP Board Result 2025)

1.https://mpbse.mponline.gov.in
2.https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
3.www.jagranjosh.com
4.https://education.indianexpress.com
5.https://www.fastresult.in
6.https://www.hindustantimes.com/education www.livehindustan.com
7.https://www.aajtak.in/education/board-exam-results https://www.indiatoday.in/education-today/results
8.https://results.amarujala.com
9.toi.in/mpbseresult_class12toi.in/mpbseresult_class10
10.https://www.tv9hindi.com/education
11.https://www.ndtv.in
12.https://arivihan.com/search-mp-board-result

MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए (MP Board Result 2025)

छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। साथ ही Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात कर सकते है।

कक्षा 10 वीं का ऐसा रहा रिजल्ट (MP Board Result 2025)

कक्षा 10 वीं में 810019 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 5087 अनुपस्थित रहे। 804932 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 125 का परिणाम रद्द किया गया वहीं 39 का परिणाम रोका गया है। कुल 804768 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। (MP Board Result 2025)

बेटियों ने इस साल भी मारी बाजी (MP Board Result 2025)

इस साल भी बोर्ड रिजल्ट ने बेटियों ने बाजी मारने में सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 212 टॉपर्स में से 144 छात्राओं ने जगह बनाई है। निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। नरसिंहपुर जिला 10वीं के नतीजों के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा। वहीं मंडला जिला दूसरे स्थान पर रहा। हाईस्कूल में इन जिलों के सबसे ज्यादा परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। (MP Board Result 2025)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment