Numerology: भारत और दुनिया में किसी व्यक्ति के गुण, स्वाभाव और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हस्त रेखा और ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसमें अंकों के आधार पर किसी व्यक्ति के बारे में जानकारियां जुटाई जाती है। अंक ज्योतिष में जिस अंक को जानकारियां प्राप्त करने के लिए उपयोग में लिया जाता है, उसे मूलांक कहते हैं।
मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर तय होता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 1 है तो उसका मूलांक 1 ही होगा, वहीं यदि वह 21 तारीख को जन्मा है तो उसका मूलांक 2+1=3 यानि 3 होगा। अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लिए अलग-अलग विशेषताएं बताई गई है। कुछ लोग अंक ज्योतिष पर बेहद भरोसा करते हैं और इसी के आधार पर अपने भविष्य की रूपरेखा भी तैयार करते हैं।
अंक ज्योतिष कहता है कि कुछ मूलांक के लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलती है। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे 4 मूलांक हैं जो कि उन मूलांक वाले व्यक्ति के जीवन में सफलता, सम्मान, यश, धन-दौलत और भरपूर शोहरत लाते हैं।
मूलांक 1
भाग्यशाली मूलांकों में से एक मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक वाले लोगों में भरपूर आत्मविश्वास होता है। चाहे जैसी भी स्थिति बने, इनका आत्मविश्वास कभी कम नहीं होता है। यह लोग नई सोच रखते हैं और अपनी स्वतंत्रता के साथ जीने में भरोसा रखते हैं। यह लोग साहस और शक्ति से भी भरपूर होते हैं। इसी गुण के कारण वे मुश्किलें आने पर भी उसका आराम से सामना करते हैं। जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है।
मूलांक 4
जिनका मूलांक 4 होता है, वे बेहद जिम्मेदार होते हैं। वे जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वे काफी क्रिएटिव यानी रचनात्मक भी होते हैं। वे अपने कर्तव्यों का पालन करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए उन्हें सफलता भी खूब मिलती है। जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होगा।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले जातक भी बहुत भाग्यशाली और किस्मत के धनी होते हैं। इस मूलांक के लोगों में नेतृत्व क्षमता होती है और वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होगा।
मूलांक 9
इन लोगों को जीवन में कभी धन, दौलत व शोहरत की कमी नहीं होती। वे न्याय और धर्म का पालन करते हुए अपना कार्य करते हैं और खूब शोहरत प्राप्त करते हैं। जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होगा।