Lado Laxmi Yojana: मध्यप्रदेश से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना का देशव्यापी विस्तार जारी है। विभिन्न राज्यों में एक के एक करके इस योजना को लागू किया जा रहा है। अब हरियाणा में भी इस योजना को लागू करने का ऐलान वहां के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर दिया है। आज पेश किए बजट में उन्होंने इसकी घोषणा की। वहां पर महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
हरियाणा राज्य में इस योजना को “लाडो लक्ष्मी योजना” के नाम से लागू किया गया है। आज पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना को लागू किए जाने की घोषणा किए जाने के साथ ही योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट रखे जाने की जानकारी भी दी।
अभी तय नहीं किया क्राइटेरिया
योजना को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल किया कि पात्र महिलाओं का चयन कैसे किया जाएगा और योजना का लाभ देने के लिए क्राइटेरिया क्या है? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि इसके लिए क्राइटेरिया बनाया जा रहा है। पात्र महिलाओं का चयन करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है।
- Read Also: Mini Brazil MP: एमपी में बसा है मिनी ब्राजील, पीएम ने किया जिक्र तो अब अमेरिका तक हो रहे चर्चे
इन महिलाओं को मिल सकता लाभ
इस योजना को लेकर चर्चा तो चुनाव जीतने के बाद से ही शुरू हो चुकी थी। विभिन्न स्रोतों से ऐसी खबरें भी सामने आती रही है कि 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक रुप से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
चुनाव में किया गया था वादा
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वायदा किया था कि अगर वह तीसरी बार सत्ता में आई तो राज्य में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को यह रकम दी जाएगी। इसके चलते चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आए और भाजपा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई।