Cobra ka video: खेत में काम कर रहे थे लोग, तभी दिखा कुछ ऐसा कि सरपट दौड़ लगा कर भागे

By
On:

Cobra ka video: गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अब सांप जैसे जहरीले जीवों का घरों या खेतों में आने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल, यह जीव भी अपना पेट भरने भोजन की तलाश में या शरीर को राहत प्रदान करने ठंडक की तलाश में खेत या घरों में आते हैं। हालांकि उनकी मजबूरी अपनी जगह है और लोगों का डर अपनी जगह। यही कारण है कि इनके नजर आते ही लोग दहशतजदां हो जाते हैं।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित बाजपुर ग्राम के एक खेत में भी बुधवार को ऐसा ही कुछ हुआ। यहां विक्की भावसार के खेत पर कुछ ग्रामीण खेती-बाड़ी के काम में लगे हुए थे। इसी बीच उन्हें एक जहरीला सांप नजर आया। लोगों को देखते ही उसने फन फैला लिया। यह नजारा देखते ही वहां काम कर रहे लोग सरपट भाग खड़े हुए।

इसकी जानकारी तत्काल ही बैतूल के सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि थोड़ी ही देर में उन्होंने रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा सांप था। यह सबसे जहरीले सांपों में से एक है। यह करीब 5 फीट लंबा था। उसकी लंबाई और खूंखार तेवरों के चलते किसी का भी डर जाना स्वाभाविक है।

रेस्क्यू के बाद वह बेहद आक्रामक तेवरों में नजर आया। वह बार-बार फन फैलाकर डंसने की कोशिश करते रहा। हालांकि सर्प मित्र को पहले से इसका अंदेशा था, जिसके चलते वह पहले से सतर्क थे। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण साँप ठंडक या भोजन की तलाश में घरों में आ रहे हैं। ज्यादातर कोबरा प्रजाति के साँप हैं। ये साँप जहरीले साँपों में से एक है। इसलिए सावधानी रखे और घर के आसपास गंदगी न रहने दें और न ही झाड़ियां आदि ही रहने दें।

यहां देखें इस कोबरा सांप के रेस्क्यू का वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment