Betul News Today: रामनवमी पर्व पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध, कई मार्गों को किया गया डायवर्ट, देखें डिटेल

By
On:

Betul News Today: बैतूल। बैतूल जिला मुख्यालय पर रामनवमी पर्व (Ram Navami festival 2025) के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन समितियों द्वारा धार्मिक शोभा यात्रा एवं चल समारोह (Religious processions and marching ceremonies) का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों से किया जा रहा है। इसके मद्देनजर जिला मुख्यालय पर सुगम एवं निर्बाध यातायात के संचालन हेतु पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था बनाई है।

रामनवमी पर्व के लिए निर्धारित यातायात व्यवस्था के तहत शहर में भारी और मध्यम वाहनों का पूर्णत: प्रवेश निषेध किया गया है। बैतूल शहर में आयोजित विभिन्न शोभा यात्रा एवं चल समारोह के आयोजन के दौरान दोपहर 2 बजे से आगामी आदेश तक भारी व मध्यम वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रवेश पूर्णत: निषेध रहेगा।

इस तरह से होगी शहर में आवाजाही (Betul News Today)

  • शोभा यात्रा के दौरान कोठी बाजार एवं हमलापुर से गेंदा चौक, सदर ओवर ब्रिज की ओर से जाने वाले वाहन चालक करगिल चौक से मैकेनिक चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।
  • मुलताई, बैतूल बाजार एंव आठनेर की ओर से बैतूल शहर में आने वाले वाहन का परिवर्तित मार्ग रामनगर अण्डर ब्रिज होते हुए गंज बाजार से अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।
  • इटारसी एवं शाहपुर की ओर से बैतूल शहर की ओर आने वाले वाहन का परिवर्तित मार्ग गडेकर हॉस्पिटल के सामने से राठी हॉस्पिटल होते हुए कारगिल चौक होते हुए रहेगा।

सदर एंव गेंदा चौक शोभा यात्रा के लिये फिक्स/डायवर्सन पॉइंट (Betul News Today)

  • बडोरा चौक
  • सदर माचना ब्रिज
  • तितली चौराहा
  • सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर
  • गडेकर हॉस्पिटल के सामने इटारसी रोड
  • राठी हॉस्पिटल के सामने
  • कारगिल चौक
  • मैकेनिक चोक
  • रामनगर अण्डर ब्रिज

अखाडा चौक एवं हनुमान अखाडा कोठी बाजार शोभा यात्रा के लिए फिक्स/डायवर्सन पॉइंट (Betul News Today)

  • राजू चावल की दुकान
  • बच्चा जेल चौक
  • इसाई चौक
  • नागदेव मंदिर विनायकम स्कूल जोड
  • थाना चौक
  • कमानी गेट
  • नगर प्रवेश द्वार गौठाना रोड
  • गणेश मंदिर चौक (मुर्गी चौक)
  • कॉलेज चौक

राम जन्मोत्सव की तैयारी, भगवामय हुआ शहर (Betul News Today)

बैतूल में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। झंडे और तोरण से शहर भगवामय हो गया है। आगामी 6 अप्रैल को राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित होगे। (Betul News Today)

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि 6 अप्रैल को राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संगठन द्वारा गई दिनों से तैयारियां की जा रही है। शहर में जगह-जगह भगवा झंडे लगाए गए हैं। पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया है। राम जन्मोत्सव के दिन शाम 6 बजे से झांकी निकलेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लल्ली चौक पहुंचेगी। यहां रात 11 बजे भगवान राम की महाआरती की जाएगी। (Betul News Today)

इस आरती में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेगे। राम जन्मोत्सव को लेकर महज एक दिन का समय शेष रह गया है। राम जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय हिन्दु सेना द्वारा जनप्रतिनिधि सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम मकें हजारों की संख्या में लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। (Betul News Today)

रामलला के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष झांकी निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि झांकी के लिए रामलला की 7 फीट और हनुमान जी की 9 फीट प्रतिमा बनाई जा रही है। झांकी में फिर दोनों प्रतिमाओं को शामिल किया जाएगा। इस प्रतिमा में हनुमान जी का शक्तिशाली स्वरूप देखने को मिलेगा। (Betul News Today)

झांकी में वानर सेना भी बड़ी संख्या में शामिल होगी। वानर सेना में शामिल होने के लिए वानर के मुखौटे पहनाए जाएगे। यह झांकी आकर्षक रहेगी जो दर्शकों का मनमोह लेगी। झांकी शाम 6 बजे गेंदा चौक से निकलेगी। यहां से कारगिल चौक पहुंचेगी, यहां से अम्बेंडकर चौक, बस स्टैंड से सीधे लल्ली चौक पहुंचेगी। (Betul News Today)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment