पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 11 february)। आज का सुविचार… यदि मौन धारण करके रहा जाये तो बहुत कठिन है। आज के इस उद्दण्ड (बिगड़े) समय में दु:खदायी भी हो सकता है। कोई न जाने कितना दु:ख दे दे, उसका भी भय है। यदि किसी एक स्थान पर रहा जाये तो किसी से राग और किसी से द्वेष हो सकता है। राग-द्वेष वाले सभी विघ्न सामने आ सकते हैं जो कि जीवन के लिए भयंकर सिद्ध हो सकते हैं। चलते-फिरते रहा जाये तो आज का वातावरण अत्यन्त दूषित है। दुष्टों का सामना हो सकता है और भयंकर कष्ट मिल सकता है तथा शरीर भी प्रवास के कष्टों का मुकाबला करने में समर्थ नहीं है। सर्दी-गर्मी, भूख-प्यास आदि से अनेक प्रकार की हानि भी सम्भव है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 11-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- चतुर्दशी 18:54:57,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 29 माघ गते,
नक्षत्र- पुष्य 18:33:03, पश्चात-आश्लेषा,
योग- आयुष्मान 09:04:41, पश्चात-सौभाग्य,
करण- वाणिज् 18:54:57,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:03:55,
सूर्यास्त- 18:07:05,
दिन काल- 11:03:10,
रात्रि काल- 12:56:02,
चंद्रोदय- 16:58:48,
चंद्रास्त- 30:58:39,
राहू काल- 15:21-16:44 अशुभ,
यम घंटा- 09:50-11:13 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:07-20:44 तक,
गंड मूल- 18:33 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। स्त्री-सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 09:50-11:13,
लाभ- 11:13-12:36,
अमृत- 12:36-13:58,
शुभ- 15:21-16:44,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 19:44-21:21,
शुभ- 22:58-24:35,
अमृत- 24:35-26:12,
चर- 26:12-27:49,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
मंगल- 07:04 – 07:59,
सूर्य- 07:59 – 08:54,
शुक्र- 08:54 – 09:50,
बुध- 09:50 – 10:45,
चन्द्र- 10:45 – 11:40,
शनि- 11:40 – 12:36,
बृहस्पति- 12:36 – 13:31,
मंगल- 13:31 – 14:26,
सूर्य- 14:26 – 15:21,
शुक्र- 15:21 – 16:17,
बुध- 16:17 – 17:12,
चन्द्र- 17:12 – 18:07,
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 18:07 – 19:12,
बृहस्पति- 19:12 – 20:16,
मंगल- 20:16 – 21:21,
सूर्य- 21:21 – 22:26,
शुक्र- 22:26 – 23:30,
बुध – 23:30 – 24:35,
चन्द्र- 24:35 – 25:40,
शनि- 25:40 – 26:44,
बृहस्पति- 26:44 – 27:49,
मंगल- 27:49 – 28:54,
सूर्य- 28:54 – 29:58,
शुक्र- 29:58 – 31:03,
आज 11 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील दी, तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन भी उधार ले सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वभाव में कड़वाहट को दूर करना होगा। आप कोई जोखिम भरा काम करने से बचें और आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो, तो आपको उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी। भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। यदि आपको लंबे समय से कोई धन संबंधित समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। महिला मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ दे सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नारंगी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। पार्टनरशिप में आपने किसी बिजनेस की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी, आपको अपने कामों को समय से पूरा करने की आवश्यकता है। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नये मकान के खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों की कुछ नयी कोशिशे रंग लाएगी। आपकी संतान की सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करेंगे, तो वह आपके हाथ से निकल सकता है। आपको अपनी बिजनेस में तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।
- Read Also : Cobra Attack Video: 3-3 खतरनाक सांपों से खिलवाड़ कर रहा था शख्स, कोबरा ने एक ही दांव में याद दिलाई नानी
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्लित हो सकते हैं। यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी टेंशनों को दूर करने के लिए योगा मेडिटेशन का सहारा लेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण समस्या बढ़ सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को बढ़ाकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह दूर होंगी। आप कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बनेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर के कामों में बदलाव कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीच है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएंगी। जो आपके बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश करेंगी। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। संतान किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज का डॉन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी व्यक्तियों की राय से लेना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – श्याम है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसमें अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपके मित्रों से आपकी कोई किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। बिजनेस को लेकर आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। किसी बड़े अधिकारी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका उधार दिया हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी पैसा जातकों को मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा मन परेशान रहेगा। आप कुछ जरूरी फैसले थोड़ा सोच समझ कर लें। आपको किसी की कहा सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कुछ नई चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन अपनी जेब को देखकर ही खर्च करें। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण आप कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके और जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी काम को लेकर बाहरी व्यक्ति से मदद नहीं लेनी है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।