Winter Solstice 2024 : इस दिन होगी साल की सबसे लंबी रात, सूर्य का होगा खगोलीय उत्तरायण

By
On:

Winter Solstice 2024 : आज (21 दिसंबर को) सूर्य अपनी छ: माह की दक्षिण यात्रा का समापन करने जा रहा है। इसके बाद इसकी उत्तर की ओर वापसी यात्रा आरंभ होगी। विंटर सोलिस्टस की इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य किरणें आज 21 दिसम्बर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य की कर्क रेखा की ओर उत्तरायण यात्रा आरंभ होगी।

उत्तरायण यात्रा आरंभ होने की दिनांक को देखते हुये भारत के सहप्रायोजन में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस या वर्ल्ड मेडिटेशन डे घोषित किया है। इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्ध के शहरों में आज दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।

सारिका ने बताया कि विगत छ: माह से उत्तरी गोलार्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। अब यह उत्तर की और जाना आरंभ करेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो जायेगा। सारिका ने बताया कि विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21, 22 या 23 दिसम्बर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसम्बर को यह कम ही होती है।

मध्यप्रदेश के शहरों में कब होगा सूर्योदय, सूर्यास्त और कितने समय का रहेगा दिन

  • रायसेन में 06.56 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.38 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 42 मिनिट 03 सेकंड का दिन रहेगा।
  • भोपाल में 06.57 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.39 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 42 मिनिट 21 सेकंड का दिन रहेगा।
  • उज्जैन में सुबह 07.03 सूर्योदय होगा और शाम 5.46 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 42 मिनिट 40 सेकंड का दिन होगा।
  • नर्मदापुरम में 06.55 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.39 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 44 मिनिट 25 सेकंड का दिन रहेगा।
  • हरदा में 06.56 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.42 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 46 मिनिट 06 सेकंड का दिन रहेगा।
  • बैतूल में 06.52 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.40 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 47 मिनिट 49 सेकंड का दिन रहेगा।
  • खरगौन में 07.01 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.41 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 49 मिनिट 33 सेकंड का दिन रहेगा।
  • इंदौर में 07.02 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.46 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 44 मिनिट 33 सेकंड का दिन होगा।
  • छिंदवाड़ा में 06.48 बजे सूर्योदय होगा और शाम 5.36 बजे सूर्यास्त होगा। यहां 10 घंटे 47 मिनिट 14 सेकंड का दिन रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment