Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की छोटी से छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी समस्याओं और परेशानियों का हल बताया गया है। यह बात अलग है कि इनमें से अधिकांश का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता है, लेकिन इनमें लोगों की बड़ी आस्था होती है। यही वजह है कि अपनी विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों को अमल में भी लाते हैं।
वास्तु शास्त्र में भरपूर धन दौलत पाने के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं। इसके साथ ही घर में सुख शांति बनी रहने, पॉजिटिव एनर्जी बनी रहने, उन्नति की राह खुलने के भी कई उपायों का उल्लेख है। यदि इन सभी के लिए यदि कोई एक ही उपाय हो तो वह सोने पे सुहागा हो जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा ही एक उपाय है। वह उपाय है क्रासुला का पौधा अपने घर में रखना।
पैसा आने के खोलता कई द्वार
क्रासुला का पौधा वास्तु की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि यह पौधा घर में रखते ही यह आपके जीवन में पैसा आने के कई द्वार खोल देता है। यह केवल परिवार की आर्थिक तंगहाली ही दूर नहीं करता है, बल्कि घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इससे जीवन खुशहाल और आनंदमय हो जाता है।
धन के देवता को विशेष प्रिय
मान्यता है कि क्रासुला का पौधा धन के देवता कुबेर को बेहद पसंद है। यही कारण है कि यह पौधा जिस भी घर में रहता है, उस घर में रहने वालों को भगवान कुबेर भरपूर आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए लोग इस पौधे को अपने घर में जरुर रखते हैं। इस पौधे को उत्तर दिशा में रखने से सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं। यही इसके लिए शुभ दिशा मानी जाती है।
खुल जाते हैं तरक्की के दरवाजे
मान्यता है कि जब आप अपने घर में क्रासुला का पौधा रखते हैं तो आपके शुक्र की दशा मजबूत होती है। परिवार के सदस्यों को धन लाभ होता है। यह पौधा घर में होने से तरक्की के कई दरवाजे खुल जाते हैं। यही नहीं यह पौधा कई तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा दिलाता है और घर तथा जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है।
(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। बैतूल अपडेट न तो इन मान्यताओं की पुष्टि करता है और न ही ऐसा कोई दावा ही करता है।)