Taj Mahal of Agra: पूरे 22 साल में बना था ताजमहल, तीन रंगों में आता है नजर, पर्यटकों में आज भी कायम है जलवा

By
On:

Taj Mahal of Agra: आगरा का ताजमहल भारत के सबसे पुराने पर्यटक स्थलों में से एक है। अब वैसे तो भारत में नए-नए पर्यटन स्थल विकसित हो गए हैं, लेकिन ताजमहल का जलवा पर्यटकों खासतौर से विदेशी पर्यटकों में आज भी कायम है। हर साल यहां पर देश-विदेश से लाखों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं और प्रेम के प्रतीक ताजमहल की सुंदरता को निहारते हैं।

उत्तरप्रदेश के आगरा में ताजमहल का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महज की याद में करवाया गया था। यह सफेद संगमरमर से बना है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1632 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में 22 साल लगे। इसकी डिजाइन इस्लामिक, पर्शियन और भारतीय वास्तुकला का उत्कृष्ट मिश्रण है। इसके निर्माण में 20 हजार से अधिक कारीगरों ने अपना योगदान दिया था।

ताजमहल की संरचना की खास बातें

ताजमहल का मुख्य गुंबद सफेद संगमरमर से बना है और 73 मीटर ऊंचा है। इसके चारों कोनों पर चार मीनारें है। ताजमहल के ठीक सामने मुगल गार्डन है। इसे चार हिस्सों में बांटा है। इसमें पानी के फव्वारे और सिमेट्रिकल रास्ते हैं जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं। ताजमहल के अंदरूनी और बाहरी दीवारों पर बारीक नक्काशी की गई है। इसकी खास बात यह है कि यह दिन में अलग-अलग में रंग बदलता है। यह सुबह गुलाबी, दोपहर में सफेद और रात में सुनहरा नजर आता है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

ताजमहल को वर्ष 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। इसे विश्व के 7 आश्चर्यों में से एक माना जा है। हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं। यह सिर्फ एक वास्तुशिल्प का स्मारक ही नहीं है, बल्कि शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी का गवाह भी है। मुमताज महल की मृत्यु 1631 में बच्चे को जन्म देते हुए हुई थी। उन्हीं की स्मृति में शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण करवाया था।

आगरा में और भी हैं पर्यटन स्थल

आगरा में केवल ताजमहल ही नहीं बल्कि और भी कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां स्थित आगरा का किला बलुआ पत्थर से निर्मित विशाल किला है। फतेहपुर सीकरी एक ऐतिहासिक नगर है जिसे मुगल सम्राट अकबर ने बनवाया था। आगरा का मीना बाजार पारंपरिक शिल्प और स्मारिका वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है।

आगरा कब और कैसे जाएं

आगरा जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना होता है। आगरा पहुंचने के लिए आगरा में ही एयरपोर्ट है। इसके अलावा यह रेल मार्ग से दिल्ली, जयपुर, और लखनऊ से अच्छी तरह से जुड़ा है। सड़क मार्ग से दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से यहां तक के लिए बढ़िया सड़कें हैं। यह जरुर याद रखें कि यह शुक्रवार को बंद रहता है। वहीं भारतीय और विदेशी सैलानियों से अलग-अलग प्रवेश शुल्क यहां लिया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment