Saste Honge bank Loan: हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में आयकर सीमा में भारी इजाफे के बाद देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। आरबीआई ने आज रेपो रेट (Repo Rate) में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इससे अब बैंक जहां कम ब्याज दरों पर लोन दे सकेंगे वहीं पूर्व में दिए गए लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी। रेपो रेट कम किए जाने की जानकारी आज आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की।
इस पूरे मामले को समझने के पहले हम जानते हैं कि रेपो रेट क्या होती है। रेपो रेट का शाब्दिक अर्थ पुनर्खरीद समझौता या पुनर्खरीद विकल्प (Repurchase Agreement or Repurchasing Option) होता है। यदि सीधे शब्दों में कहे तो रेपो रेट या रेपो दर वह दर होती है जिस पर आरबीआई द्वारा अन्य व्यवसायिक बैंकों को लोन दिया जाता है। यदि बैंक अधिक रेपो रेट पर लोन लेंगे तो वे आम लोगों को भी अधिक दरों पर लोन देंगे। यदि बैंकों को कम दर पर लोन मिलेगा तो लोगों को भी यह कम दरों पर उपलब्ध हो सकेगा।
अभी तक इतना चल रहा था रेपो रेट (Saste Honge bank Loan)
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 5 साल बाद कटौती की है। बीते करीब सालों से रेपो रेट 6.5 प्रतिशत चल रही थी। अब इसे घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है। जाहिर है कि इसका सीधा असर आम लोगों को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन पर पड़ेगा।
कम ब्याज दर पर मिलेंगे लोगों को लोन (Saste Honge bank Loan)
आरबीआई द्वारा रेपो रेट कम किए जाने पर अब बैंकों द्वारा भी आम लोगों को दिए जाने वाले हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। जब लोन पर ब्याज कम होगा तो लोन लेने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।
पहले से चल रही ईएमआई भी घटेगी (Saste Honge bank Loan)
रेपो रेट कम होने पर पूर्व में लिए गए लोन की ईएमआई भी कम हो सकेगी। हालांकि यह ईएमआई केवल उन लोन्स की कम होगी, जिनकी ब्याज दर फ्लोटर हैं। इसके विपरीत जिन लोन्स की ब्याज दरें फिक्स है, उन पर इस बदलाव का कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है।
इसलिए की गई रेपो रेट में यह कटौती (Saste Honge bank Loan)
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार बीते कुछ समय में महंगाई दर में गिरावट देखी गई है। वहीं 2025-26 में महंगाई में और कमी आने की संभावना है। इसलिए यह ब्याज दरें घटाई गई हैं। दरअसल, आरबीआई द्वारा रेपो रेट का उपयोग महंगाई से लड़ने के लिए किया जाता है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in