LIC Best Policy : दिल में है करोड़पति बनने की ख्वाहिश तो आज ही ले लें एलआईसी की यह पॉलिसी

By
On:

LIC Best Policy : भविष्य के लिए अच्छी बचत और भावी अनिश्चितताओं के बीच परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए देश में कई बचत और बीमा योजनाएं चल रही है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा भी इन उद्देश्यों को लेकर कई बीमा योजनाएं चला रहा है। सरकारी उपक्रम होने से एलआईसी पर लोगों का भरोसा भी अधिक है और अधिकांश लोग एलआईसी की पॉलिसी ही लेना पसंद भी करते हैं।

एलआईसी द्वारा अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए कई बीमा योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जो कि अच्छी बचत करवाने के साथ ही तगड़ी रिस्क कवर भी करती है। इतना ही नहीं यदि बीमा करवाने वाले व्यक्ति के साथ कोई हादसा या बड़ी घटना हो गई तो परिवार को अच्छा रिटर्न भी देती हैं। ऐसी ही एक योजना है जीवन शिरोमणि पॉलिसी।

एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी की एक खासियत यह है कि यह करोड़पति बनने की ख्वाहिश भी पूरी करती है, वह भी मात्र 4 साल तक निवेश के बाद। यही कारण है कि इस पॉलिसी को अधिकांश लोग पसंद करते हैं और इसे चुनते हैं। यदि आप भी अपने मन में ऐसी ख्वाहिश लिए हुए हैं तो हम आपको आज इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जीवन शिरोमणि पॉलिसी की जानकारी

जीवन शिरोमणि पॉलिसी की शुरूआत एलआईसी द्वारा 19 दिसंबर 2017 को की गई थी। यह एक गैर लिंक्ड सहभागी बीमा योजना है। इसमें निश्चित अवधि तक प्रीमियम का भुगतना करना होता है। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि यह न केवल जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं से भी सुरक्षा प्रदान करती है।

इस उम्र के लोग ले सकते हैं पॉलिसी

यह पॉलिसी 18 से 55 वर्ष के बीच आयु के लोग ले सकते हैं। पॉलिसी की मेच्योरिटी के वक्त आपकी उम्र 69 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

इस पॉलिसी में इतना करना होगा निवेश

इस पॉलिसी में लगातार चार साल तक 94-94 हजार रुपये का निवेश करना होगा। जरुरी नहीं है कि साल भर का पूरा निवेश एक ही बार में किया जाए बल्कि यह राशि आप मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक आधार पर जमा कर सकते हैं। चार साल तक निवेश के बाद 14 साल की अवधि पूरी होने पर आपको एलआईसी द्वारा एक करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे।

पॉलिसी में यह लाभ भी होते हैं प्राप्त

इस पॉलिसी में न्यूनतम एक करोड़ रुपये का कवरेज मिलता है। इसमें 15 प्रकार की गंभीर बीमारियों का कवर, दुर्घटना लाभ और विकलांगता सुरक्षा भी शामिल है। पॉलिसी धारक की यदि असामयिक मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में पूरा लाभ नामांकित व्यक्ति को मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment