dhan prapti ke upay: अधिकांश भारतीयों के जीवन में प्रकृति का महत्वपूर्ण स्थान होता है। प्रकृति से प्राप्त कई वस्तुएं हमारे लिए पूजनीय होती है। यही नहीं कई पशु-पक्षी भी हमारे लिए पूजनीय है। इनके बारे में माना जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है। यदि यह प्रसन्न रहे तो घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और धन-दौलत की कमी नहीं आएगी।
इसी तरह का महत्व भारतीयों के जीवन में वास्तु शास्त्र का भी है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए हैं जिनको अमल में लाने से घर में सुख-समृद्धि रहती है और रुपयों-पैसों की कभी कमी नहीं पड़ती है। वैज्ञानिक आधार पर भले ही इन सूत्रों और उपायों को सिद्ध नहीं किया जा सकता, लेकिन इन उपायों और सूत्रों में लोगों की गहरी आस्था है। लोग इन्हें अमल में भी लाते हैं।
वास्तु शास्त्र में ऐसा ही एक उपाय बताया गया है जिसे अमल में लाकर तंगहाली से बचा जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा किसी खर्च की भी जरुरत नहीं पड़ती है। यह उपाय है मोर पंख से जुड़ा हुआ। यही नहीं इसके लिए किसी खास पूजा-पाठ की जरुरत नहीं पड़ती है। यह बेहद आसान उपाय है जिसे कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अमल में ला सकता है।
वास्तु शास्त्र में इस उपाय की महिमा बताते हुए कहा गया है कि यदि घर में मोर पंख है तो इससे घर की सारी नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर चली जाती है और उस घर का माहौल सकारात्मक हो जाता है। यदि किसी में सकारात्मक शक्तियों का वास है तो फिर उस घर के हर सदस्य का रवैया भी सकारात्मक हो जाता है और फिर उस घर की उन्नति होने से कोई नहीं रोक सकता है।
धन और मोर पंख को लेकर वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि मोर पंख को घर में किसी विशेष और पवित्र जगह पर रख दिया जाएं तो उस घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। यदि यह मोर पंख घर में स्थित पूजा घर में रख दिया जाए तो तो यह विशेष फलदायक हो जाता है। पूजा घर में मोर पंख रखने से आर्थिक परेशानियां कभी भी उस परिवार को परेशान नहीं कर सकती।
कहा जाता है कि घर के पूजा घर में मोर पंख के आते ही उस घर में खुशहाली आना शुरू हो जाती है। यदि पहले से वह परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है तो उससे जल्द ही मुक्ति मिल जाती है। वहीं यदि तमाम परिश्रम के बाद भी अपेक्षित धन की आवक नहीं हो रही है तो उसकी आवक भी शुरू हो जाती है।
पूजा घर में भी यदि मोर पंख को मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास रखा जाता है तो फिर तो उस परिवार की किस्मत ही पलट जाती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और तेजी से धन-दौलत बढ़ना शुरू हो जाता है। उस घर में कभी भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुछ लोग आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए मोर पंख को तिजोरी या अलमारी में भी रखते हैं। इससे भी धन की तंगी नहीं होता, ऐसा कहा जाता है।