Dhan pane ke liye upay : कई बार लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन उसके अनुसार उनके पास पैसा नहीं आ पाता है। वहीं कुछ लोगों के पास पैसा आता तो खूब है, पर टिक नहीं पाता है। ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है कि उनकी किस्मत ही खराब है। वहीं कुछ लोगों के साथ इसके ठीक विपरीत होता है। कम मेहनत में ही उनके पास न केवल खूब पैसा आता है, बल्कि बरकत भी बनी रहती है। ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है कि उन पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ है।
जानकार लोगों का कहना है कि धन दौलत पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं बल्कि किस्मत भी होना चाहिए। कई बार हमारे पास किस्मत पहले से होती है तो कई बार किस्मत को भी पास लाना पड़ता है। इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र की खास बातें यह हैं कि यह उपाय बहुत अधिक जटिल या खर्च वाले नहीं होते हैं। इन उपायों को बड़ी आसानी से अमल में लाया जा सकता है।
वैसे वास्तु शास्त्र में बताए जाने वाले उपायों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन लोग वास्तु शास्त्र में गहरी आस्था रखते हैं और उसमें बताए गए उपायों को अमल में भी लाते हैं। वहीं कई लोग दावा भी करते हैं कि इन उपायों ने उन्हें फायदा भी पहुंचाया है। आज हम भी ऐसे ही कुछ उपायों की चर्चा करेंगे जिनके बारे में वास्तु शास्त्र कहता है कि इन उपायों से धन-दौलत न केवल खूब आएगी बल्कि उसमें दिन दूनी-रात चौगुनी बढ़ोतरी भी होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं तो घर में कुछ शुभ चीजों को रख देना फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि इनसे घर में रखने से बरकत आती है। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी विशेष कृपा उस घर पर बरसाती है। मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे परिवार की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।
- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर-पश्चिम दिशा धन और समृद्धि की दिशा है। इस दिशा में कलश रखने से धन में वृद्धि होती है।
- इसी तरह श्रीयंत्र को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। यदि घर के पूजा स्थल पर श्रीयंत्र रखते हैं तो धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है।
- घर में प्रतिदिन दीपक जलाना शुभ होता है। घर के पूजा स्थल पर रोज एक दीपक जलाने से धन में वृद्धि होती है और बरकत आती है।
- कछुए को समृद्धि और धन का प्रतीक कहा जाता है। वास्तु के अनुसार यदि धातु से बना कछुआ घर में रख दिया जाता है तो उससे धन-दौलत में खूब बढ़ोतरी होती है।
- घर में पिरामिड रखना भी बेहद लाभदायक बताया जाता है। वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड रखने से कभी आर्थिक परेशानी नहीं आती है।