Bhojpuri Hit Romantic Song Video: भोजपुरी फिल्मों और गानों की अब बॉलीवुड फिल्मों और गानों से भी ज्यादा डिमांड होने लगी है। गूगल का सर्च इंजन भी इस बात की गवाही देता है। खासकर भोजपुरी गानों की तो इतनी डिमांड है कि वे रिलीज होते ही छा जाते हैं। भोजपुर इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह के गाने जबर्दस्त हिट होते हैं।
इनके केवल नए ही नहीं बल्कि पुराने गाने भी उतने ही पसंद किए जाते हैं। अभी निरहुआ और अंजना सिंह का एक पुराना गाना भी जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना है छोड़ न ए राजा…। इसे फैंस द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। इस्तार भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल पर वैसे तो यह गाना 5 साल पहले अपलोड हुआ था। इसे अभी तक 233 हजार लोग देख चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी डिमांड बनी हुई है। इस गाने को इंदु सोनाली और विनोद राठौर ने गाया है। वहीं संगीत गुणवंत सेन ने दिया है।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक कमरे में सुहागरात की सेज सजी है। इस पर निरहुआ बैठे हैं। उसी बीच कमरों से अंजना सिंह आती हैं। उनके हाथों में दूध का गिलास होता है पर यह दूध वे निरहुआ को देने के बजाय खुद गटक जाती हैं। इसके बाद अंजना सिंह निरहुआ पर टूट जाती हैं। वह निरहुआ के साथ जमकर रोमांस करती हैं वहीं निरहुआ हैरान-परेशान नजर आते हैं।