Betul Viral News: जब एक साथ निकली 740 दूल्हों की धूमधाम से बारात, नजारा देखकर दंग रह गए लोग

By
On:

Betul Viral News: बैतूल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैतूल स्थित पुलिस ग्राउंड में 740 जोड़ों का भव्य रूप से विवाह संपन्न कराया गया। इससे पहले सभी दूल्हों की एक साथ बारात निकाली गई। यह नजारा देखते ही बनता था। एक साथ इतने दूल्हों की जब लोगों ने बारात देखी तो वे भी दंग रह गए।

इसके बाद सभी वर-वधु ने मंत्रोचारण के बीच खुशी-खुशी एक दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। सभी ने आकर्षक वेदियों में 7 फेरे लिए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई।

बारात में केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी पार्षद और जनपद सदस्य शामिल हुए और पुष्पवर्षा से बारात की अगवानी की। (Betul Viral News)

सबसे ज्यादा जोड़े जनजातीय समाज के (Betul Viral News)

प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। 740 जोड़े जिनमे 526 का जनजातीय रितिरिवाज , 209 वैदिक पद्धति एवं 5 का निकाह संपन्न कराया गया। (Betul Viral News)

एक दर्जन सेक्टर बनाकर आयोजन (Betul Viral News)

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कुल 12 सेक्टर बनाए गए। विवाह संपन्न करने के लिए 190 से अधिक वेदियां बनाई गई, जिसमें समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जनपद और महिला एवं बाल विकास विभाग का आमला तैनात रहा। सेक्टर पर व्यवस्थाएं सुचारू संचालित करने के लिए सेक्टर प्रभारी और सहायक सेक्टर प्रभारी भी बनाए गए। (Betul Viral News)

भोजन और शीतल पेयजल का प्रबंध (Betul Viral News)

कन्या विवाह आयोजन में भोजन और पेयजल के प्रबंध किए गए। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। पेयजल की सतत आपूर्ति के लिए 50 से अधिक पानी के टैंकर लगाए गए।

सभी वर वधु और उनके परिजनों को उनके निर्धारित स्थानों पर ही समय-समय पर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। धूप से बचाव के लिए गुणवत्तापूर्ण टेंट लगाए गए और जगह कूलर की व्यवस्था भी की गईं। (Betul Viral News)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार (Betul Viral News)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धूमधाम से विवाह संपन्न करने के लिए निकिता काशीराम मालवी, काजल पिता राजू और पूजा-पिता देवराव मर्सकोले ने मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रशासन का आभार माना।
उन्होंने कहा कि हमारा विवाह पूरी रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। पंजीयन से लेकर विवाह संपन्न होने तक उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। निकिता, पूजा और काजल को अतिथियों द्वारा मंच से 49 हजार की राशि का चेक भी दिया गया। (Betul Viral News)

सरकार दे रही आर्थिक संबल: विधायक (Betul Viral News)

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सभी नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रशासन द्वारा सभी 731 जोड़ों का बेहतर व्यवस्थाओं के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों का विवाह करा मध्यप्रदेश सरकार उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।

विवाह जैसे महत्वपूर्ण आयोजन को सभी परंपराओं के साथ धूमधाम से कर नव दंपतियों को 49 हजार की राशि भी प्रदान की जा रहीं है। इस आयोजन में सभी जनप्रतिनिधि आज एक जगह एकत्रित होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दे रहे हैं ताकि उनका आने वाला जीवन सुखमय हो। (Betul Viral News)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment