Aaj ka rashifal 8 march: इस राशि को काम में आज आ सकती है कुछ दिक्कतें, इन्हें मिलेगी खुशखबरी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 8 march)। आज का सुविचार… कर्मों की आवाज शब्दों से भी ऊँची होती है…! दूसरों को नसीहत देना तथा आलोचना करना सबसे आसान काम है। सबसे मुश्किल काम है चुप रहना और आलोचना सुनना…!! यह आवश्यक नहीं कि हर लड़ाई जीती ही जाए। आवश्यक तो यह है कि हर हार से कुछ सीखा जाएं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 08 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- नवमी 08:15:54, पश्चात-दशमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 25 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- आद्रा 23:27:31,
योग- आयुष्यमान 16:23:07, पश्चात-सौभाग्य,
करण- कौलव 08:15:54, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:39:53,
सूर्यास्त- 18:24:06,
दिन काल- 11:44:13,
रात्री काल- 12:14:40,
चंद्रोदय- 12:45:04,
चंद्रास्त- 27:33:32,
राहू काल- 09:35-11:04 अशुभ,
यम घंटा- 14:00-15:28 अशुभ,
अभिजित- 12:09-12:55 शुभ,
प्रदोष- 18:24-20:53 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 08:08-09:36,
चर- 12:32-14:00,
लाभ- 14:00-15:28,
अमृत- 15:28-16:56,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:24-19:56,
शुभ- 21:28-22:59,
अमृत- 22:59-24:31,
चर- 24:31-26:03,
लाभ- 29:07-30:39,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:40 – 07:39,
बृहस्पति- 07:39 – 08:37,
मंगल- 08:37 – 09:36,
सूर्य- 09:36 – 10:35,
शुक्र- 10:35 – 11:33,
बुध- 11:33 – 12:32,
चन्द्र- 12:32 – 13:31,
शनि- 13:31 – 14:29,
बृहस्पति- 14:29 – 15:28,
मंगल- 15:28 – 16:27,
सूर्य- 16:27 – 17:25,
शुक्र- 17:25 – 18:24,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:24 – 19:25,
चन्द्र- 19:25 – 20:27,
शनि- 20:27 – 21:28,
बृहस्पति- 21:28 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:30,
सूर्य- 23:30 – 24:31,
शुक्र- 24:31 – 25:33,
बुध- 25:33 – 26:34,
चन्द्र- 26:34 – 27:35,
शनि- 27:35 – 28:36,
बृहस्पति- 28:36 – 29:38,
मंगल- 29:38 – 30:39,

आज 8 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। व्यापार में आप किसी के साथ कोई पार्टनरशिप करने से बचें। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सताएगा। आपके आस पड़ोस में आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – काला है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। माता जी को कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप किसी मकान जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार देना पड़ सकता है। आपकी परिवार के किसी सदस्य से कहा सुनी हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको संतान के संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप धन से संबंधित मामलो में लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की आप योजना बनाएंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए बेहतर रहेगा, उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने बॉस को काम को लेकर यदि कोई टिप्स देंगे, तो उस पर वह अम्ल अवश्य करेंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आप किसी से कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे उनका मन परेशान रहेगा। आप राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके पिताजी आपको कामो को लेकर सलाह देंगी। जो आपके खूब काम आएगी। आपको अपनी किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा। आप दिखावे के चक्कर में न आएं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें। आप किसी से धन उधार लेंगे, तो उसे वापस उतारने में आपको समस्या आएगी। आपको योग व ध्यान से अपने कामों को करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है?ं। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाह बिल्कुल नहीं बरतनी नहीं है। आप दिखावे के चक्कर में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आपके आवश्यक काम समय से पूरे होंगे, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कहीं लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment