पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 4 march)। आज का सुविचार… शक की आदत से भयावह कुछ भी नहीं है। शक लोगों को अलग करता है। यह एक ऐसा जहर है जो मित्रता खतम करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है। यह एक काँटा है जो चोटिल करता है, एक तलवार है जो वध करती है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 04 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- पंचमी 15:16:04, पश्चात-षष्ठी,
दिन- मंगलवार , सूर्य प्रविष्टे 21 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- भरणी 26:36:40,
योग- ऐन्द्र 26:05:29,
करण- बालव 15:16:04, पश्चात-कौलव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:44:14,
सूर्यास्त- 18:21:38,
दिन काल- 11:37:23,
रात्री काल- 12:21:31,
चंद्रोदय- 09:18:03,
चंद्रास्त- 23:20:36,
राहू काल- 15:27-16:54 अशुभ,
यम घंटा- 09:39-11:06 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:56 शुभ,
प्रदोष- 18:22-20:52 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 09:39-11:06,
लाभ- 11:06-12:33,
अमृत- 12:33-14:00,
शुभ- 15:27-16:54,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 19:54-21:27,
शुभ- 22:59-24:32,
अमृत- 24:32-26:05,
चर- 26:05-27:38,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
मंगल- 06:44 – 07:42,
सूर्य- 07:42 – 08:40,
शुक्र- 08:40 – 09:39,
बुध- 09:39 – 10:37,
चन्द्र- 10:37 – 11:35,
शनि- 11:35 – 12:33,
बृहस्पति- 12:33 – 13:31,
मंगल- 13:31 – 14:29,
सूर्य- 14:29 – 15:27,
शुक्र- 15:27 – 16:25,
बुध- 16:25 – 17:24,
चन्द्र – 17:24 – 18:22,
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 18:22 – 19:23,
बृहस्पति- 19:23 – 20:25,
मंगल- 20:25 – 21:27,
सूर्य- 21:27 – 22:29,
शुक्र- 22:29 – 23:31,
बुध- 23:31 – 24:32,
चन्द्र- 24:32 – 25:34,
शनि- 25:34 – 26:36,
बृहस्पति- 26:36 – 27:38,
मंगल- 27:38 – 28:40,
सूर्य- 28:40 – 29:41,
शुक्र- 29:41 – 30:43,
आज 4 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने घर के कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बौझ अधिक रहेगा, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी कोई पुरानी गलती आपके बॉस के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आप अपने घर के रखरखाव साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को खर्चों पर ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। नए बिजनेस की शुरुआत करने में कुछ विलंब रहेगा, क्योंकि कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपने यदि पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ नए कामों को लेकर योजना बनाएंगे। रचनात्मक कार्यों से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आप तेजी लाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो आपसे कामों में गलती हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
5 सिंह राशि:- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने काफी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएंगे, जिनका आपको अच्छा समर्थन मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी जल्द सुलझेगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई झूठा वादा करने से बचना होगा। आपको माताजी की सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आप अपने घर में शौक मौज की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आप दान-पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी मित्र से पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से मनपसंद काम मिलने से आप खुश रहेंगे। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्याम है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे और आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों पर पूरा ध्यान देंगे। भाइयों से पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कहा सुनी हो सकती है, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैंगनी है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की आवश्यकता है, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। आप लोगों को जागरूक करने की भी कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कोई बहस बाजी होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।