पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 30 march)। आज का सुविचार… इस मार्च एंडिंग में जीवन की बैलेंस शीट जांचने की इच्छा हुई तो पाया कि प्रेम स्नेह आत्मीयता कर्तव्यनिष्ठा के खाते ही गायब है। मन के मुनीम से पूछा तो वो बोला- साहेब जी, वर्षों से इनके साथ कोई लेन-देन हुआ ही नहीं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 30 मार्च 2025
नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- प्रथम 12:48:52, पश्चात-द्वितीया,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 17 चैत्र गते,
नक्षत्र- रेवती 16:34:03, पश्चात-अश्विनी,
योग- ऐन्द्र 17:52:42, पश्चात-वैधृति,
करण- बव 12:48:52, पश्चात-बालव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मीन 16:34:03, पश्चात-मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:14:39,
सूर्यास्त- 18:36:42,
दिन काल- 12:22:03,
रात्रि काल- 11:36:47,
चंद्रोदय- 06:35:45,
चन्द्रास्त- 19:49:42,
राहू काल- 17:04-18:37 अशुभ,
यम घंटा- 12:26-13:58 अशुभ,
अभिजित- 12:01-12:50 शुभ,
प्रदोष- 18:37-20:57 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक5- 06:15-16:34 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है। द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 07:47-09:20,
लाभ- 09:20-10:53,
अमृत- 10:53-12:26,
शुभ- 13:58-15:31,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 18:37-20:04,
अमृत- 20:04-21:31,
चर- 21:31-22:58,
लाभ- 25:52-27:19,
शुभ- 28:46-30:14,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 06:15 – 07:16,
शुक्र- 07:16 – 08:18,
बुध- 08:18 – 09:20,
चन्द्र- 09:20 – 10:22,
शनि- 10:22 – 11:24,
बृहस्पति- 11:24 – 12:26,
मंगल- 12:26 – 13:28,
सूर्य- 13:28 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:31,
बुध- 15:31 – 16:33,
चन्द्र- 16:33 – 17:35,
शनि- 17:35 – 18:37,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 18:37 – 19:35,
मंगल- 19:35 – 20:33,
सूर्य- 20:33 – 21:31,
शुक्र- 21:31 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:27,
चन्द्र- 23:27 – 24:25,
शनि- 24:25 – 25:23,
बृहस्पति- 25:23 – 26:21,
मंगल- 26:21 – 27:19,
सूर्य- 27:19 – 28:17,
शुक्र- 28:17 – 29:15,
बुध- 29:15 – 30:14,
आज 30 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में कुछ उलझने रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बेवजह के वाद विवादों में पड़ने से बचना होगा, क्योकि इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ेगा। आपको अपने सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन आप अपने अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं। बिजनेस को लेकर आप किसी के साथ साझेदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपसे दूर रह रहे परिजनों की याद सता सकती है। राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा और उन्हें कोई बड़ा पद भी मिलने की संभावना है। आप अपने घर के कामों को कल पर न डालें, नहीं तो परिवार में बड़े सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। संतान यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने नौकरी के कामो को लेकर मनमानी नहीं चलानी है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन तनाव ग्रस्त रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन रहने से आप पर तनाव भरपूर रहेगा। आपको बिजनेस में लेन-देन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ करने से बचना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने की भी संभावना है। आप कुछ नए संपर्कों से लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें। आपको उलझने अधिक रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ समस्याएं परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गोल्डन है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे। आप किसी से तर्क वितर्क में न पड़ें। आपको अच्छी सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने रोजगार में अच्छी योजना को लेकर काफी खुश रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपके व्यापार के लिए बेहतर रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटक सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्या बढ़ेंगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को देख कर कोई कदम उठाना होगा। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने सहयोगियों से लंबे समय तक मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने बढ़े हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भी आपकी अच्छी साख रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने रुके हुए काम को भी योजना बनाकर निपटाने की कोशिश करेंगे, तभी वह पूरे होंगे। आपके बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सलाह मश्वरे से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी नये वाहन मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, जिस कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
- Read Also: Satsang News: मंजिल को पाना है तो चलना ही होगा, किसी के काम आना श्रेष्ठ ईश्वर भक्ति: गुरु शिवरामदास
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप सोच-समझ कर कामों को करेंगे, तभी आपके सभी काम आसानी से निपट पाएंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई निकटतम व्यक्ति आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील देंगे, तो बाद में समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों को लेकर कुछ चिंता रहने वाली है। आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में भी यदि आपको कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने आस पड़ोस के लोगों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।