पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 27 march)। आज का सुविचार… जिन्दगी में खुद को कभी किसी इंसान का आदी मत बनाना, क्योंकि इंसान बहुत खुदगर्ज होता है। जब आपको पसंद करता है तो आपकी बुराई भूल जाता है और जब आपसे नफरत करता है तो आपकी सब अच्छाइयां भूल जाता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 27 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- त्रयोदशी 23:03:05,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 14 चैत्र गते,
नक्षत्र- शतभिषा 24:32:54,
योग- साध्य 09:23:57, पश्चात-शुभ,
करण- गर 12:26:53, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:18:07,
सूर्यास्त- 18:35:02,
दिन काल- 12:16:55,
रात्री काल- 11:41:55,
चन्द्रास्त- 16:25:13,
चंद्रोदय- 29:25:49,
राहू काल- 13:59-15:31 अशुभ,
यम घंटा- 06:18-07:50 अशुभ,
अभिजित- 12:02-12:51 शुभ,
प्रदोष- 18:35-20:57 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 06:18-07:50,
चर- 10:54-12:27,
लाभ- 12:27-13:59,
अमृत- 13:59-15:31,
शुभ- 17:03-18:35,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 18:35-20:03,
चर- 20:03-21:31,
लाभ- 24:26-25:54,
शुभ- 27:21-28:49,
अमृत- 28:49-30:17,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 06:18 – 07:20,
मंगल- 07:20 – 08:21,
सूर्य- 08:21 – 09:22,
शुक्र- 09:22 – 10:24,
बुध- 10:24 – 11:25,
चन्द्र- 11:25 – 12:27,
शनि- 12:27 – 13:28,
बृहस्पति- 13:28 – 14:29,
मंगल- 14:29 – 15:31,
सूर्य- 15:31 – 16:32,
शुक्र- 16:32 – 17:34,
बुध- 17:34 – 18:35,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 18:35 – 19:34,
शनि- 19:34 – 20:32,
बृहस्पति- 20:32 – 21:31,
मंगल- 21:31 – 22:29,
सूर्य- 22:29 – 23:28,
शुक्र- 23:28 – 24:26,
बुध- 24:26 – 25:24,
चन्द्र- 25:24 – 26:23,
शनि- 26:23 – 27:21,
बृहस्पति- 27:21 – 28:20,
मंगल- 28:20 – 29:18,
सूर्य- 29:18 – 30:17,
आज 27 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरंगे, जिससे आपके यश में भी वृद्धि होगी। दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। आपको यह सोचना होगा कि कौन सा पहले पूरा करना है और कौन सा बाद में। इसलिए आप थोड़ा मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपके पारिवारिक व्यवसाय में कुछ नया हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काफी मेहनत करेंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने में बिताएंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बादामी है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। पिता अपके बिजनेस में सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितों को हिल स्टेशन घूमने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका अनुकूल रहने वाला है। संतान के विवाह में जो रुकावट आ रही थीं वो समाप्त होंगी जिससे आपके मन में शांति की अनुभूति होगी। छात्रों को अपने भविष्य के लिए अपने शिक्षकों का सहयोग लेना पड़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें खत्म होंगी, जिससे आपके कारोबार में तेजी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोड़ें, रूके हुए काम पूरें होंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर दावत पर आ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपका काफी मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा। अधिक मेहनत करने के बाद भी आमदनी कम और खर्च अधिक होगा, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। फालतू भागदौड़ और पारिवारिक अशांति अधिक रहेगी। शाम के समय कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लेमन है।
- Read Also: Mandi news today: विधायक-कलेक्टर पहुंचे मंडी, अवैध वसूली को लेकर दिखाया सख्त रूख, बनाई नई व्यवस्था
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीच है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और दिन आनंद में बीतेगा। कुछ वृद्ध लोगों का साथ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़े मामले समाप्त हो जाएंगे, लेकिन आपको अपने कार्यकाल के दौरान अपने रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
- Read Also: Betul Fire News: आग लगने से 5 मकान खाक, विधायक पहुंचीं मौके पर, बंधाया ढांढस, दी सहायता सामग्री
11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बितायेंगे। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।