पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 27 february)। आज का सुविचार… जीवन में असफल वही होता है जो हालात से निराश होकर हार मान लेता है, लेकिन जो बार-बार प्रयास करते हैं, वहीं सफल होते हैं। जीवन में समस्याओं का आना-जाना लगा रहता है, बड़े लक्ष्य हासिल करना है तो प्रयास में कमी न होने दें।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग एवं राशिफल – 27 फरवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्दशी 08:54:12, पश्चात-अमावस्या,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 16 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 15:42:44, पश्चात-शतभिषा,
योग- शिव 23:39:50,
करण- शकुनी 08:54:12, पश्चात-चतुष्पद,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:49:28,
सूर्यास्त- 18:18:25,
दिन काल- 11:26:57,
रात्रि काल- 12:30:00,
चंद्रास्त- 17:41:44,
चंद्रोदय- 30:57:55,
राहू काल- 14:00-15:26 अशुभ,
यम घंटा- 06:49-08:16 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:18-20:50 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 06:49-08:16,
चर- 11:08-12:34,
लाभ- 12:34-14:00,
अमृत- 14:00-15:26,
शुभ- 16:52-18:18,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 18:18-19:52,
चर- 19:52-21:26,
लाभ- 24:33-26:07,
शुभ- 27:41-29:15,
अमृत- 29:15-30:48,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 06:49 – 07:47,
मंगल- 07:47 – 08:44,
सूर्य- 08:44 – 09:42,
शुक्र- 09:42 – 10:39,
बुध- 10:39 – 11:37,
चन्द्र- 11:37 – 12:34,
शनि- 12:34 – 13:31,
बृहस्पति- 13:31 – 14:29,
मंगल- 14:29 – 15:26,
सूर्य- 15:26 – 16:24,
शुक्र- 16:24 – 17:21,
बुध- 17:21 – 18:18,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 18:18 – 19:21,
शनि- 19:21 – 20:23,
बृहस्पति- 20:23 – 21:26,
मंगल- 21:26 – 22:28,
सूर्य- 22:28 – 23:31,
शुक्र- 23:31 – 24:33,
बुध- 24:33 – 25:36,
चन्द्र- 25:36 – 26:38,
शनि- 26:38 – 27:41,
बृहस्पति- 27:41 – 28:43,
मंगल- 28:43 – 29:46,
सूर्य- 29:46 – 30:48,
आज 27 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। किसी मित्र से यदि आप बिजनेस को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। पिताजी का कोई पुराना रोग भरने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातको को किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है। आपकी भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति से लेन-देन करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए आप उसमें पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को झगड़े व झंझटों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील नहीं देनी है, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – काला है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको बेवजह के कामों में पड़ने से बचना होगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप भगवान की भक्ति में खूब मन लगाएं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र में चिंताग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपको किसी पर आंख वन्द कर भरोसा करना नुकसान देगा। यदि आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – वॉयलेट है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हांथ से जाने नहीं देना चाहिये। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बंधु बांधवों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप मौज मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। पार्टनरशिप में किसी नए काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे के मन में चल रही दूरियों को कम करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है। आप अपने घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आपका कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आपको अपनी आय से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
- यह भी पढ़ें: Viral Resignation: एमपी में अनूठा मामला, बीजेपी विधायक के अपमान से आहत कांग्रेस नेता का पार्टी से इस्तीफा
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। व्यापार में आपको नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी की कहीं सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। उनके बॉस को उनके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें, तभी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर न उलझें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
- यह भी पढ़ें: Sarkari Yojana इन योजनाओं से मिल रही किसानों को भरपूर राशि, 7.72 करोड़ किसान ले चुके 10.05 लाख करोड़ रुपये
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण खटपट हो सकती है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपनी बिजनेस में उतार-चढ़ाव को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।