Largest Industrial Area MP: एमपी में यहां बनेगा सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया, नौकरियों की होगी बारिश, आसमान छुएंगे प्रॉपर्टी के दाम

By
On:

Largest Industrial Area MP: मध्यप्रदेश को औद्योगिक विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाने पर प्रदेश सरकार का पूरा फोकस है। इससे एक ओर जहां विकास होगा वहीं नौकरियों की बौछार हो जाएगी। इसके लिए एक ओर जहां कई रीजनल इन्वेस्टर्स समिट हो चुकी है वहीं हाल ही में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के भी अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। उद्योगपतियों को निवेश के लिए रिझाने में सफल होने के बाद अब प्रदेश में एक बेहतरीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।

यह औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश के रतलाम में बनाया जा रहा है। यहां हर तरह के उद्योग लगाए जा सके, इसके लिए यहां सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए यहां 340 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से विकसित होने पर यहां कई उद्योग लगेंगे। इससे जहां हजारों की संख्या में लोगों को नौकरियां मिलेंगी, वहीं इस क्षेत्र की प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान छुएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र के लिए रतलाम को चुने जाने के पीछे मुख्य वजह यह है कि यह दिल्ली-मुंबई के ठीक बीच में स्थित है। यही नहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भी यह करीब है। जिससे सोने पे सुहागा वाली स्थिति बन जाती है। यही नहीं यहां से रेल कनेक्टिविटी भी अच्छी है। इन्हीं सब कारणों से यह क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया बनने के लिए सभी पैमानों पर सौ फीसदी खरा उतरता है।

प्रदेश सरकार ने रतलाम में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने के लिए 1466 हेक्टेयर जमीन की मंजूरी दी है। आने वाले समय में यहां पर सोलर प्रोजेक्ट, फार्मा और लॉजिस्टिक से जुड़े कई उद्योग खुलेंगे। जिससे यह एरिया इन सभी का हब बन सकेगा। यहां निवेश के लिए अभी तक एक हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव आ चुके हैं। भविष्य में यह 10 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। औद्योगिक विकास निगम द्वारा यहां फोरलेन रोड, ब्रिज और पाइप लाइन डाली जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा जरुरत पानी की होती है। इसके लिए यहां से 17 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछा कर इसे कनेरी डैम से जोड़ा जाएगा। इससे यहां पर भरपूर पानी मुहैया हो सकेगा। इसके अलावा मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ा होने के कारण इसकी मुंबई और गुजरात के बंदरगाहों तक भी कनेक्टिविटी हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment