Aaj ka rashifal 24 march: तुला राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों में बनाए रखना होगा धैर्य, आर्थिक स्थिति पर दें ध्यान

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 24 march)। आज का सुविचार… जितनी शक्ति विश्वास में होती है, उतनी ही शक्ति अंध विश्वास मे भी होती है। विश्वास और अंध विश्वास के बीच का मुख्य अंतर एक है- विश्वास हमारे लिए मार्गदर्शक बनता है, जबकि अंधविश्वास हमें पथ भ्रष्ट करता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 24 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- दशमी 29:04:37,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 11 चैत्र गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 28:25:52,
योग- परिघ 16:43:27, पश्चात-शिव,
करण- वाणिज् 17:27:01, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- धनु 10:23:49, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:21:36,
सूर्यास्त- 18:33:22,
दिन काल- 12:11:45,
रात्रि काल- 11:47:04,
चन्द्रास्त- 13:06:53,
चंद्रोदय- 27:33:55,
राहू काल- 07:53-09:25 अशुभ,
यम घंटा- 10:56-12:27 अशुभ,
अभिजित- 12:03-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:33-20:56 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:22-07:53,
शुभ- 09:25-10:56,
चर- 13:59-15:30,
लाभ- 15:30-17:02,
अमृत- 17:02-18:33,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:33-20:02,
लाभ- 22:59-24:27,
शुभ- 25:55-27:24,
अमृत- 27:24-28:52,
चर- 28:52-30:20,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:22 – 07:23,
शनि- 07:23 – 08:24,
बृहस्पति- 08:24 – 09:25,
मंगल- 09:25 – 10:26,
सूर्य- 10:26 – 11:27,
शुक्र- 11:27 – 12:27,
बुध- 12:27 – 13:28,
चन्द्र- 13:28 – 14:29,
शनि- 14:29 – 15:30,
बृहस्पति- 15:30 – 16:31,
मंगल- 16:31 – 17:32,
सूर्य- 17:32 – 18:33,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:33 – 19:32,
बुध- 19:32 – 20:31,
चन्द्र- 20:31 – 21:30,
शनि- 21:30 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:28,
मंगल- 23:28 – 24:27,
सूर्य- 24:27 – 25:26,
शुक्र- 25:26 – 26:25,
बुध- 26:25 – 27:24,
चन्द्र- 27:24 – 28:23,
शनि- 28:23- 29:22,
बृहस्पति- 29:22 – 30:20,

आज 24 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुखमय रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सदस्यों से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात करती हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। मान सम्मान में वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानना होगा। आप अपने व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आने से वह परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। आपको किसी लेन-देन से संबंधित मामले को भी मिल बैठकर निपटना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप अपनी संतान के कैरियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बिजनेस में कुछ तकनीकी समस्या के कारण आपका अत्यधिक धन खर्च होगा। आपके बेतहाशा खर्च बढ़ सकते हैं, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम कर सकते हैं। आपके परिवार में आपसी सहमति न रहने से लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भाग दौड़ में लगे रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के व्यापार कर रहे जातकों लिए दिन बेहतर रहेगा, उन्हें कुछ नई आशाएं मिलेंगी और नौकरी में भी कार्यरत लोग अपने कामों से लोगों को हैरान करेंगे। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। अपने मनोरंजन के साधनों में वृद्धि करेंगे और जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान दें। किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी उनके प्यार से मुलाकात होगी। आपकी माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अपने कामों को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातको के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी किसी ने काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी जमीन जायदाद से संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए आप कोई प्रॉपर्टी का लेन-देन सोच समझ कर करें। आपका कोई सरकारी टेंडर यदि अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। भाई या बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद होगा। माता-पिता से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको यदि कुछ चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। धार्मिक कामों में पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आपको कुछ अनजान लोगों से लेन-देन सोच समझ करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों से पीछे नहीं हटेंगे। परिवार में किसी सदस्य की दी गई सलाह आपके खूब काम आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा, क्योंकि सामाजिक क्षेत्रों में आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी और आपकी इन्कम बढ़ेगी। आप सुख सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को भी मिल बैठकर दूर करेंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। सेहत को लेकर भी आपको कोई लापरवाही नहीं करनी है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी और आप अपने खर्चों को कंट्रोल करके अपने कुछ कर्जों से भी छुटकारा पाने की कोशिश में लगे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आप किसी के कही बातों में ना आएं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment