पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 23 february)। आज का सुविचार… संबंध कभी भी सबसे जीतकर नहीं निभाए जा सकते। संबंधों की खुशहाली के लिए झुकना होता है, सहना होता है, दूसरों को जिताना होता है और स्वयं हारना होता है। सच्चे संबंध ही वास्तविक पूँजी है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 23 फरवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- दशमी 13:55:25, पश्चात-एकादशी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 12 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- मूल 18:41:46,
योग- वज्र 11:17:45, पश्चात-सिद्धि,
करण- विष्टिभद्र 13:55:25, पश्चात-बव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:53:26,
सूर्यास्त- 18:15:45,
दिन काल- 11:22:18,
रात्रि काल- 12:36:42,
चंद्रास्त- 13:19:10,
चंद्रोदय- 28:09:17,
राहू काल- 16:50-18:16 अशुभ,
यम घंटा- 12:35-13:59 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:16-20:49 तक,
गंड मूल- 06:53-18:42 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:19-09:44,
लाभ- 09:44-11:09,
अमृत- 11:09-12:35,
शुभ- 13:59-15:25,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 18:16-19:50,
अमृत- 19:50-21:25,
चर- 21:25-22:59,
लाभ- 26:09-27:43,
शुभ- 29:18-30:52,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 06:53 – 07:50,
शुक्र- 07:50 – 08:47,
बुध- 08:47 – 09:44,
चन्द्र- 09:44 – 10:41,
शनि- 10:41 – 11:38,
बृहस्पति- 11:38 – 12:35,
मंगल- 12:35 – 13:31,
सूर्य- 13:31 – 14:28,
शुक्र- 14:28 – 15:25,
बुध- 15:25 – 16:22,
चन्द्र- 16:22 – 17:19,
शनि- 17:19 – 18:16,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 18:16 – 19:19,
मंगल- 19:19 – 20:22,
सूर्य- 20:22 – 21:25,
शुक्र- 21:25 – 22:28,
बुध- 22:28 – 23:31,
चन्द्र- 23:31 – 24:34,
शनि- 24:34 – 25:37,
बृहस्पति- 25:37 – 26:40,
मंगल- 26:40 – 27:43,
सूर्य- 27:43 – 28:46,
शुक्र- 28:46 – 29:49,
बुध- 29:49 – 30:52,
आज 23 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। व्यापार में यदि कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। आपकी राजनीति में अच्छी छाप रहेगी। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें और अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान दें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – स्लेटी है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। मार्केटिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग रणनीति बनाकर कामों को करेंगे, तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कोई बचत की योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर से आपको टेंशन रहेगी। आप किसी से धन उधार ना लें। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीच है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को छुयेंगे। आपका अधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से आपको जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपने बिजनेस को लेकर विदेश तक जा सकते हैं। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सूझ-बूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने ज्ञान के कामों को बढ़ाने की आवश्यकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कामों के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपको आंखों से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। पारिवारिक कामों को निपटाने के लिए भी आप समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं देनी है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। आप टीम वर्क से जरूर कोई काम समय पर करके देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – संतरी है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में संतुलित आहार को बनाए रखना होगा और आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। आपको अपने किसी साथी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। घूमने फिरने कि यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्याम है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान आप मिल बैठकर निकलेंगे। आपको अपने बिजनेस में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपका अच्छा नाम होगा। सामाजिक संस्थाओं से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपको बेवजह टेंशन लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गोल्डन है।