पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 20 february)। आज का सुविचार… जन्म से ना तो कोई मित्र पैदा होता है और ना ही दुश्मन, वह तो हमारे घमंड, ताकत या व्यवहार से बनते हैं। जि़ंदगी को अगर खुल कर जीना है तो थोड़ा सा झुक कर जियो, तब देखो फिर, ये ईश्वर आपको कितना ऊँचा उठा देगा।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 20 फरवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- सप्तमी 09:57:44, पश्चात-अष्टमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 09 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- विशाखा 13:29:14, पश्चात-अनुराधा,
योग- ध्रुव 11:32:38, पश्चात-व्याघात,
करण- बव 09:57:44, पश्चात-बालव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:56:16,
सूर्यास्त- 18:13:40,
दिन काल- 11:17:23,
रात्रि काल- 12:41:40,
चंद्रास्त- 10:55:18,
चंद्रोदय- 25:19:28,
राहू काल- 13:59-15:24 अशुभ,
यम घंटा- 06:56-08:21 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:14-20:48 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 06:56-08:21,
चर- 11:10-12:35,
लाभ- 12:35-13:59,
अमृत- 13:59-15:24,
शुभ- 16:49-18:14,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 18:14-19:49,
चर- 19:49-21:24,
लाभ- 24:35-26:10,
शुभ- 27:45-29:20,
अमृत- 29:20-30:55,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 06:56 – 07:53,
मंगल- 07:53 – 08:49,
सूर्य- 08:49 – 09:46,
शुक्र- 09:46 – 10:42,
बुध- 10:42 – 11:39,
चन्द्र- 11:39 – 12:35,
शनि- 12:35 – 13:31,
बृहस्पति- 13:31 – 14:28,
मंगल- 14:28 – 15:24,
सूर्य- 15:24 – 16:21,
शुक्र- 16:21 – 17:17,
बुध- 17:17 – 18:14,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 18:14 – 19:17,
शनि- 19:17 – 20:21,
बृहस्पति- 20:21 – 21:24,
मंगल- 21:24 – 22:28,
सूर्य- 22:28 – 23:31,
शुक्र- 23:31 – 24:35,
बुध- 24:35 – 25:38,
चन्द्र- 25:38 – 26:41,
शनि- 26:41 – 27:45,
बृहस्पति- 27:45 – 28:48,
मंगल- 28:48 – 29:52,
सूर्य- 29:52 – 30:55,
आज 20 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा, लेकिन आप कोई बड़ा लक्ष्य पकड़ कर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – बादामी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप कोई समझौता कर सकते हैं। आपका कोई दोस्त व रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं। आपके कामों के लिए सराहना होगी। पारिवारिक वाद विवादों को आप घर से बाहर न जाने दें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीच है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आप खान-पान की चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में कोई सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी जमीन जायदाद से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर दंड मिल सकता है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। माता जी से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे कि उनका मन परेशान रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम के स्रोत बढ़ने से खुशी होगी। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आप अपने साथी को मनाने के लिए उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – जामुनी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक उलझनें रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। व्यापार के किसी काम को लेकर आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। परिवार में सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सामंजस्यता बिठाकर आगे बढ़ना होगा। आप यदि आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आप किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता देनी होगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने अनुभवों से लाभ मिलेगा, तुम्हें किसी पुराने किए गए काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आपको भूलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपको यदि स्किन संबंधित एलर्जी चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। आपको किसी मुश्किल काम को भी आसानी से करके देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको किसी मन मुताबिक लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कर्जो से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। व्यवसाय में भी आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – लाल है।