Aaj ka rashifal 17 february: इन राशियों के लिए आज आकस्मिक धन लाभ के योग, इन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 17 february)। आज का सुविचार… विश्वास का यह अर्थ नहीं कि जो हम चाहते हैं, वह ईश्वर करेंगे। विश्वास का यह अर्थ है कि जो हमारे लिए सही होगा, ईश्वर वही करेंगे।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 17 फरवरी 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- पंचमी 28:52:51,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 06 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- चित्रा 31:34:29,
योग- शूल 08:53:29, पश्चात-गण्ड,
करण- कौलव 15:33:05, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कन्या 18:01:33, पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:58:58,
सूर्यास्त- 18:11:32,
दिन काल- 11:12:33,
रात्रि काल- 12:46:33,
चंद्रास्त- 09:20:50,
चंद्रोदय- 22:31:37,
राहू काल- 08:23-09:47 अशुभ,
यम घंटा- 11:11-12:35 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:12-20:47 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:59-08:23,
शुभ- 09:47-11:11,
चर- 13:59-15:23,
लाभ- 15:23-16:47,
अमृत- 16:47-18:12,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 18:12-19:47,
लाभ- 22:59-24:35,
शुभ- 26:11-27:46,
अमृत- 27:46-29:22,
चर- 29:22-30:58,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:59 – 07:55,
शनि- 07:55 – 08:51,
बृहस्पति- 08:51 – 09:47,
मंगल- 09:47 – 10:43,
सूर्य- 10:43 – 11:39,
शुक्र- 11:39 – 12:35,
बुध- 12:35 – 13:31,
चन्द्र- 13:31 – 14:27,
शनि- 14:27 – 15:23,
बृहस्पति- 15:23 – 16:19,
मंगल- 16:19 – 17:15,
सूर्य- 17:15 – 18:12,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 18:12 – 19:15,
बुध- 19:15 – 20:19,
चन्द्र- 20:19 – 21:23,
शनि- 21:23 – 22:27,
बृहस्पति- 22:27 – 23:31,
मंगल- 23:31 – 24:35,
सूर्य- 24:35 – 25:39,
शुक्र- 25:39 – 26:43,
बुध- 26:43 – 27:46,
चन्द्र- 27:46 – 28:50,
शनि- 28:50 – 29:54,
बृहस्पति- 29:54 – 30:58,

आज 17 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में मानसिक शांति बनी रहेगी। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आप कही घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। आपको अपनी सेहत संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। भाई व बहनों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अनावश्य खर्चों को करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करेंगे, जिससे वह कामों को आसानी से पूरा करके देंगे। आप किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी से यदि अनबन चल रही थी, तो आपको उससे निपटाने की कोशिश करनी होगी। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सुनहरा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। यदि आपने किसी से धन लिया था, तो उसे भी आप आसानी से चुकता कर सकेंगे। आपको अपने करियर को लेकर कोई निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में कुछ ढील दे सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए रूके हुए कामों के पूर्ति करने के लिए रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आप कोई बड़ा लक्ष्य पकड़ कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर कामों का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके अपने बिजनेस को बाहर विदेशों तक फैलाने के लिए नए आइडिया आएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु हो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी घर मकान आदि की आप खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसमें आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पिंक है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। कनूनी मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। आपकी लापरवाही से आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको छुट-पुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – संतरी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी और आपके बीच बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्याएं बढ़ेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे कि उसमें कोई गड़बड़ी न हो सके। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रोजगार के लिए परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पिंक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment