Aaj ka rashifal 16 february: इस राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा आज का दिन, खत्म होंगी वैवाहिक जीवन की समस्याएं

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 16 february)। आज का सुविचार… पके हुए फल की तीन पहचान होती है। एक तो वह नर्म हो जाता है, दूसरी वह मीठा हो जाता है और तीसरी उसका रंग बदल जाता है। इसी तरह से परिपक्व व्यक्ति की भी तीन पहचान होती है। पहली उसमें नम्रता होती है, दूसरी उसकी वाणी में मिठास होती है और तीसरी उसके चेहरे पर आत्मविश्वास का रंग होता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल- 16 फरवरी 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्थी 26:15:21,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 05 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- हस्त 28:30:16,
योग- धृति 08:04:35, पश्चात-शूल,
करण- बव 13:01:08, पश्चात-बालव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:59:50,
सूर्यास्त- 18:10:49,
दिन काल- 11:10:58,
रात्रि काल- 12:48:09,
चंद्रास्त- 08:54:11,
चंद्रोदय- 21:38:32,
राहू काल- 16:47-18:11 अशुभ,
यम घंटा- 12:35-13:59 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:11-20:46 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:24-09:48,
लाभ- 09:48-11:11,
अमृत- 11:11-12:35,
शुभ- 13:59-15:23,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:11-19:47,
अमृत- 19:47-21:23,
चर- 21:23-22:59,
लाभ- 26:11-27:47,
शुभ- 29:23-30:59,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 06:59 – 07:56,
शुक्र- 07:56 – 08:52,
बुध- 08:52 – 09:48,
चन्द्र – 09:48 – 10:44,
शनि- 10:44 – 11:39,
बृहस्पति- 11:39 – 12:35,
मंगल- 12:35 – 13:31,
सूर्य- 13:31 – 14:27,
शुक्र- 14:27 – 15:23,
बुध- 15:23 – 16:19,
चन्द्र- 16:19 – 17:15,
शनि- 17:15 – 18:11,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:11 – 19:15,
मंगल- 19:15 – 20:19,
सूर्य- 20:19 – 21:23,
शुक्र- 21:23 – 22:27,
बुध- 22:27 – 23:31,
चन्द्र- 23:31 – 24:35,
शनि- 24:35 – 25:39,
बृहस्पति- 25:39 – 26:43,
मंगल- 26:43 – 27:47,
सूर्य- 27:47 – 28:51,
शुक्र- 28:51 – 29:55,
बुध- 29:55 – 30:59,

आज 16 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने ध्यान को केंद्रित करना होगा, तभी आपके काम पूरे होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोई भी कोशिश हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उनका वह काम पूरा होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। शेयर मार्केट में आपको सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। व्यापार में यदि आपने कोई जोखिम उठाया, तो इससे बाद में आपको कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। भाई व बहनों से कोई खटपट होने के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपकी लापरवाही के कारण आपका कोई काम बिगड़ सकता है। संतान को कहीं नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको किसी डील को फाइनल करने में यदि कोई कंफ्यूजन हो, तो आप उसमें पूरी स्पष्टता रखें। आपको कोई धोखा दे सकता है। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने खान-पान पर भी लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाकर रखें, तो आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आपकी खूब पटेगी और आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपको कोई पारिवारिक मामले को शांति रह कर निपटाने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नए अवसर लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है। आप गुस्से में आकर किसी से कोई ऐसी बात ना बोलें, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कमजोर रहने वाला है। आप दूसरों से यदि कोई उम्मीद करेंगे, तो आपको वह नहीं मिलेगी। जल्दबाजी के कारण कामों में आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। आपके मन में यदि कोई टेंशन थी, तो आप उसे दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध बेहतर रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सुनहरा है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई व बहनो से यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह क्रोध नहीं करना है। आपकी लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें। विद्यार्थियों को दोस्तों के साथ बैठकर समय व्यक्ति करने से बचना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पिंक है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस के कामों को लेकर आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से चल रहीं थी, तो वह बढ़ सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आप काफी सारी समस्याओं का भी हल निकालेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग काफी एक्टिव रहेंगे, उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – संतरी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियां मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा और वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन प्रॉपर्टी में आप थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें और आपको अपनी संतान की आदतों पर ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। बिजनेस में आपने जितने की उम्मीद की थी, उतना लाभ न मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो आप थोड़ा सावधानी बरतें। भविष्य में आपको धन को लेकर कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों को लिमिट में करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पिंक है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें भी मनपसंद काम मिल सकता है। आपको अनुभवी व्यक्तियों का पूरा लाभ मिलेगा। आप कोई इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। जो लोग विवाह योग हैं, उनके लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। आप किसी को बेवजह कोई सुझाव ना दें और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment