पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 15 february)। आज का सुविचार… कामयाबी के शिखर पर पहुंचना आसान है, परंतु हमेशा उस शिखर पर टिकाए रहने के लिए आपकी अच्छी नीति, नियत और कार्यशैली आपको इस योग्य बनाती है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 15 फरवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- तृतीया 23:51:46,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 04 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- उत्तर-फाल्गुनी 25:38:23,
योग- सुकर्मा 07:31:20, पश्चात-धृति,
करण- वाणिज् 10:48:21, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:00:41,
सूर्यास्त- 18:10:05,
दिन काल- 11:09:23,
रात्रि काल- 12:49:45,
चंद्रास्त- 08:27:53,
चंद्रोदय- 20:45:46,
राहू काल- 09:48-11:12 अशुभ,
यम घंटा- 13:59-15:23 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:10-20:46 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के परवल खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:24-09:48,
चर- 12:35-13:59,
लाभ- 13:59-15:23,
अमृत- 15:23-16:46,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 18:10-19:46,
शुभ- 21:23-22:59,
अमृत- 22:59-24:35,
चर- 24:35-26:11,
लाभ- 29:24-30:59,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:01 – 07:56,
बृहस्पति- 07:56 – 08:52,
मंगल- 08:52 – 09:48,
सूर्य- 09:48 – 10:44,
शुक्र- 10:44 – 11:40,
बुध- 11:40 – 12:35,
चन्द्र- 12:35 – 13:31,
शनि- 13:31 – 14:27,
बृहस्पति- 14:27 – 15:23,
मंगल- 15:23 – 16:19,
सूर्य- 16:19 – 17:14,
शुक्र- 17:14 – 18:10,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 18:10 – 19:14,
चन्द्र- 19:14 – 20:18,
शनि- 20:18 – 21:23,
बृहस्पति- 21:23 – 22:27,
मंगल- 22:27 – 23:31,
सूर्य- 23:31 – 24:35,
शुक्र- 24:35 – 25:39,
बुध- 25:39 – 26:43,
चन्द्र- 26:43 – 27:47,
शनि- 27:47 – 28:52,
बृहस्पति- 28:52 – 29:56,
मंगल- 29:56 – 30:59,
आज 15 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल !
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों को करने पर ध्यान देना होगा। आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। ऑफिस में आपको अपने बॉस से कोई बात कहा सुनी हो सकती है। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपकी किसी पुरानी आदत को लेकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी लड़ाई झगड़े में आपको दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। रोजगार में आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपके छोटी-छोटी बातों पर कोई बड़ा एक्शन लेने से बचना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासों में तेजी लाएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी टेंशनों को दूर करने के लिए बड़े सदस्यों से बातचीत की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से प्रशंसा होगी। आप किसी से कोई अहंकार भरी बातें ना करें। दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। व्यापार में आपको किसी बड़े निवेश को करना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। युवाओं को यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर बनकर चलें। आपको कार्यक्षेत्र में कामों को करने में अपने सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – क्रीम है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आप अपने दानपुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। आप किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपको टेंशन भरपूर रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को भावनाओं में बेहतर कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत को भी प्राथमिकता दें। कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हल्का हरा है।
- Read Also: Cyber Fraud: युवती ने नौकरी की चाह में दे डाली निजी जानकारी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जीना हो गया हराम
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आप संतान को लेकर कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में सक्रियता बनी रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कामो में आपकी काफी रुचि रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में आपको अनुभवी व्यक्तियों की सलाह खुब काम आएगी। आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई काम बिगड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आप कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सोचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी में ट्रांसफर मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। लेन-देन आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। ज़हभ अंक – 5 और शुभ रंग – पिंक है।
- Read Also: New Elevated Corridor MP: एमपी के लिए एक और 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर, 700 करोड़ रुपये में बनेगा
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कामो में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपको किसी नए सहयोगी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अनैतिक कार्यों से आपको दूर रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – क्रीम है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपकी कार्य क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन बनी रहेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है।