Aaj ka rashifal 14 february: इन राशियों के लिए आज सफलता का है दिन, नए अवसर देंगे दरवाजे पर दस्तक, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 14 february)। आज का सुविचार… पानी को कितना भी गर्म करें वह ठंडा होने पर अपने मूल स्वभाव में आ जाता हैं। इसी प्रकार हम कितने भी क्रोध में, भय में, अशांति में रह लें, थोड़ी देर बाद प्रसन्नता में हमें आना ही होगा क्योंकि यही हमारा मूल स्वभाव है!!

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 14 फरवरी 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- द्वितीया 21:51:43,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 03 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पूर्वा-फाल्गुनी 23:08:19,
योग- अतिगंड 07:18:53, पश्चात-सुकर्मा,
करण- तैतुल 09:02:29, पश्चात-गर,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:01:13,
सूर्यास्त- 18:09:20,
दिन काल- 11:07:49,
रात्रि काल- 12:51:20,
चंद्रास्त- 08:00:44,
चंद्रोदय- 19:52:19,
राहू काल- 11:12-12:35 अशुभ,
यम घंटा- 15:22-16:46 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 शुभ,
प्रदोष- 18:09-20:46 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:02-08:25,
लाभ- 08:25-09:48,
अमृत- 09:48-11:12,
शुभ- 12:35-13:59,
चर- 16:46-18:09,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:22-22:59,
शुभ- 24:35-26:11,
अमृत- 26:11-27:48,
चर- 27:48-29:24,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 07:02 – 07:57,
बुध- 07:57 – 08:53,
चन्द्र- 08:53 – 09:48,
शनि- 09:48 – 10:44,
बृहस्पति- 10:44 – 11:40,
मंगल- 11:40 – 12:35,
सूर्य- 12:35 – 13:31,
शुक्र- 13:31 – 14:27,
बुध- 14:27 – 15:22,
चन्द्र- 15:22 – 16:18,
शनि- 16:18 – 17:14,
बृहस्पति- 17:14 – 18:09,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 18:09 – 19:14,
सूर्य- 19:14 – 20:18,
शुक्र- 20:18 – 21:22,
बुध- 21:22 – 22:26,
चन्द्र- 22:26 – 23:31,
शनि- 23:31 – 24:35,
बृहस्पति- 24:35 – 25:39,
मंगल- 25:39- 26:44,
सूर्य- 26:44 – 27:48,
शुक्र- 27:48 – 28:52,
बुध- 28:52 – 29:56,
चन्द्र- 29:56 – 31:01,

आज 14 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कोई समस्या यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को घूमने फिरने से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का ग्रीन है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। आपको धन को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्च करने से बचें और दिखावे में ना आएं। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस मे जरुरी कागजातों पर आप पूरा ध्यान रखें, आपको तभी आगे बढ़ना होगा। आपको कैरियर में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन को अपने घर मे कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में आपको बुद्धि और विवेक से काम लेने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप सोच समझकर करें। जो लोग सिंगल हैं, उनके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आपके छोटे-छोटे बातों को लेकर टेंशन रहेगी, जिसका सर आपके ग्रहस्थ जीवन पर भी पड़ेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ब्राउन है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए शुरुआत अच्छी रहेगी। आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपके साख खूब फैलेगी और आपको अपने विरोधियों के चालों को समझने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच विचार करके कोई काम करने के लिए रहेगा। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखना होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें और आलस्य को दूर भगाकर अपने कामों को करना होगा। घर परिवार में भी आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 2 और शजभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनो भरा रहने वाला है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें। परिवार के सदस्यों में छोटी-छोटी बात को लेकर वाद विवाद खड़े हो सकते हैं, जिससे रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कोई निर्णय सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। आप अपनी कामों मे लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आप अपने पारिवारिक मामलों को धैर्य रखकर सुलझाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आपको ऑफिस के कामों को लेकर अनचाहे यात्रा करनी पड़ सकती है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है और माता जी को कोई शारीरिक कष्ट होने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। आपके खर्च आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगे और आपका स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कारोबार में आप लेन-देन सावधान रहकर करें। युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में आपको ध्यान देना होगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आपको किसी परिजन की याद सता सकती है, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, क्योंकि चोट चपेट लगने की संभावना है। आप पैसों से संबंधित मामलों मे लापरवाही बिल्कुल ना करें। पिताजी आपके लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन खुश रहेगा। व्यापार में भी आप पूरा ध्यान देंगे। आप किसी के साथ पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको कोई फैसला सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment