Aaj ka rashifal 14 april: वृष राशि के जातकों की राह में विरोधी बो सकते हैं कांटे, फिर भी रंग लाएगी मेहनत, मिलेगी सफलता

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 14 april)। आज का सुविचार… हर सूर्यास्त हमारे जीवन से एक दिन कम कर देता है, लेकिन हर सूर्योदय हमें आशा भरा एक और दिन दे देता है। इसलिए सदैव हर सुबह बेहतर की उम्मीद करें।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 14-04-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- प्रथम 08:24:31, पश्चात-द्वितीया,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 01 वैशाख गते,
नक्षत्र- स्वाति 24:12:39,
योग- वज्र 22:37:03,
करण- कौलव 08:24:31, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:57:05,
सूर्यास्त- 18:45:06,
दिन काल- 12:47:10,
रात्रि काल- 11:11:46,
चंद्रास्त- 06:22:21,
चंद्रोदय- 20:06:34,
राहू काल- 07:34-09:10 अशुभ,
यम घंटा- 10:46-12:22 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:47 शुभ,
प्रदोष- 18:45-21:01 तक,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना एवं द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 14 april)

अमृत- 05:58-07:34,
शुभ- 09:10-10:46,
चर- 13:57-15:33,
लाभ- 15:33-17:09,
अमृत- 17:09-18:45,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 14 april)

चर- 18:45-20:09,
लाभ- 22:57-24:21,
शुभ- 25:45-27:09,
अमृत- 27:09-28:33,
चर- 28:33-29:57,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 14 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 14 april)

चन्द्र- 05:58 – 07:02,
शनि- 07:02 – 08:06,
बृहस्पति- 08:06 – 09:10,
मंगल- 09:10 – 10:14,
सूर्य- 10:14 – 11:18,
शुक्र- 11:18 – 12:22,
बुध- 12:22 – 13:25,
चन्द्र- 13:25 – 14:29,
शनि- 14:29 – 15:33,
बृहस्पति- 15:33 – 16:37,
मंगल- 16:37 – 17:41,
सूर्य- 17:41 – 18:45,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 14 april)

शुक्र- 18:45 – 19:41,
बुध- 19:41 – 20:37,
चन्द्र – 20:37 – 21:33,
शनि- 21:33 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:25,
मंगल- 23:25 – 24:21,
सूर्य- 24:21 – 25:17,
शुक्र- 25:17 – 26:13,
बुध- 26:13 – 27:09,
चन्द्र- 27:09 – 28:05,
शनि- 28:05 – 29:01,
बृहस्पति- 29:01 – 29:57,

आज 14 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 14 april)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बन सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 14 april)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – संतरी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 14 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई-बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – श्याम है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। आप किसी की कही-सुनी बातों में ना आयें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 14 april)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आपकी अच्छी सोच से लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय किसी के दबाव में आकर ना लें नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गोल्डन है। (Aaj ka rashifal 14 april)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी संभावना बनते दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सुनहरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 14 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कोई जोखिम उठाने का मौका मिले तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं। धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनकल्याण के कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आपका विश्वास बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। किसी काम में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, जिसमें आपके पिताजी का पूरा साथ मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 14 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment