Hathi ka viral video: हाथी को बड़ा समझदार प्राणी माना जाता है। यह जितना समझदार होता है, उतना ही संवेदनशील भी होता है। यही नहीं कई बार इसकी मासूमियत तो कभी इसकी नटखट अदाएं लोगों का दिल जीत लेती है। वैसे तो हाथी वन्य प्राणी होता है, लेकिन थोड़ी ट्रेनिंग के बाद यह इंसानों के साथ भी बड़ी आसानी से रह लेता है।
कभी-कभी जंगल में रहने के बावजूद इंसानों से हाथियों का रोजाना का संपर्क रहता है। ऐसे ही रोजाना आम लोगों से जुड़े रहने वाले हाथी का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीलंका का बताया जा रहा है। इस वीडियो में यह विशालकाय हाथी जिस तरह से लोगों के संपर्क में आता है, उसकी क्यूट अदाएं लोगों को खासा प्रभावित कर रही है।
क्या है इस वायरल वीडियो में (Hathi ka viral video)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं कि घने जंगल के बीच से गुजर रही एक सड़क के किनारे हाथी खड़ा है। वह जैसे ही किसी वाहन को आते देखता है तो वाहन के सामने खड़े होकर उसे रोक लेता है। वहीं कुछ वाहन हाथी के रोके जाने का इंतजार किए बगैर खुद ही रूक जाते हैं।
टोल वसूली के स्टाइल में वसूली (Hathi ka viral video)
यह हाथी खासतौर से उन वाहनों को रोकता है जिनमें गन्ने भरे होते हैं। रोकने के बाद वह उसमें से कुछ गन्ने निकाल लेता है और खाने लगता है। इसके बाद वह वाहनों को जाने देता है। इस हाथी का अंदाज ठीक उस तरह का नजर आता है जैसे नेशनल हाईवे पर जगह-जगह टोल प्लाजा होते हैं और वहां टोल टैक्स दिए बगैर वाहन नहीं जा सकते।
हाथी का नाम पड़ गया टोल कलेक्टर (Hathi ka viral video)
यही वजह है कि इस हाथी का नाम ही लोगों ने टोल कलेक्टर रख दिया है। वैसे हाथी बड़ी मासूमियत के साथ वाहन रोक कर अपने गन्ने निकाल कर एक तरफ खड़ा हो जाता है। वह किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। उसकी अदा लोगों को खूब पसंद आती है। यही कारण है कि यह वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है।