Aaj ka rashifal 12 april: आज इन राशियों पर होगी हनुमानजी की कृपा, पूरे होंगे हर काम, परिवार में आएगी खुशियां

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 12 april)। आज का सुविचार… किसके जीवन में कब क्या घटित हो जाए, विधि के अलावा किसी को पता नहीं होता। इसीलिए अपने हृदय में सबके लिए सदैव कुशलता की कामना रखिए। जो दूसरों के चेहरे की मुस्कुराहट देख कर सच में खुश होता है, ऊपर वाला उसके चेहरे की मुस्कुराहट कभी कम नहीं होने देता।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 12-04-2025
श्रीहनुमान-जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- पूर्णिमा 29:51:15,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 चैत्र गते,
नक्षत्र- हस्त 18:06:49, पश्चात-चित्रा,
योग- व्याघात 20:39:11,
करण- विष्टिभद्र 16:35:22, पश्चात-बव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:00:04,
सूर्यास्त- 18:43:58,
दिन काल- 12:43:53,
रात्रि काल- 11:15:01,
चंद्रोदय- 18:18:24,
चन्द्रास्त- 29:53:25,
राहू काल- 09:11-10:47 अशुभ,
यम घंटा- 13:58-15:33 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:47 शुभ,
प्रदोष- 18:44-21:00 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पूर्णिमा एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 12 april)

शुभ- 07:36-09:11,
चर- 12:22-13:58,
लाभ- 13:58-15:33,
अमृत- 15:33-17:08,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 12 april)

लाभ- 18:44-20:08,
शुभ- 21:33-22:57,
अमृत- 22:57-24:21,
चर- 22:21-26:46,
लाभ- 28:35-29:59,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 12 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 12 april)

शनि- 06:00 – 07:04,
बृहस्पति- 07:04 – 08:07,
मंगल- 08:07 – 09:11,
सूर्य- 09:11 – 10:15,
शुक्र- 10:15 – 11:18,
बुध- 11:18 – 12:22,
चन्द्र- 12:22 – 13:26,
शनि- 13:26 – 14:29,
बृहस्पति- 14:29 – 15:33,
मंगल- 15:33 – 16:37,
सूर्य- 16:37 – 17:40,
शुक्र- 17:40 – 18:44,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 12 april)

बुध- 18:44 – 19:40,
चन्द्र- 19:40 – 20:36,
शनि- 20:36 – 21:33,
बृहस्पति- 21:33 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:25,
सूर्य- 23:25 – 24:21,
शुक्र- 24:21 – 25:18,
बुध- 25:18 – 26:14,
चन्द्र- 26:14 – 27:10,
शनि- 27:10 – 28:07,
बृहस्पति- 28:07 – 29:03,
मंगल- 29:03 – 29:59,

आज 12 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 12 april)

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी कल सक्रिय रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – मैरून है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनने से मन में उत्साह रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हल्दी पीला है। (Aaj ka rashifal 12 april)

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पति और पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुके काम पूरे होंगे। शुभांक – 6 और शुभ रंग – फिरोजी है। (Aaj ka rashifal 12 april)

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं अत: वाणी पर संयम रखें। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – सिंदूरी है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। किसी बात को लेकर मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें, जोखिम न उठाएं। हानि होने की आशंका है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 12 april)

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी रहेंगे। विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज उस राशि के जातक व्यापार करने वालों को सतर्क रहना होगा। किसी बड़ी डील में धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें। हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे पत्नी से विवाद हो सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 12 april)

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार, व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है। परिवार के लोगों को प्रसन्न रखें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – चांदी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि ना लें। नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 12 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। सोचने से कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 12 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment