Aaj ka rashifal 17 april: इन चार राशियों पर आज खूब बरसेगी कृपा, मिलेगी खुशखबरी, जमकर होगा धन लाभ

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 17 april)। आज का सुविचार… ज़रूरी नहीं हमेशा बुरे कर्मों की वजह से ही दर्द सहने को मिले, कई बार हद से ज्यादा अच्छे होने की भी कीमत चुकानी पड़ती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 17-04-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- चतुर्थी 15:22:43, पश्चात-पंचमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 04 वैशाख गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 32:19:57,
योग- वरियान 24:49:00,
करण- बालव 15:22:43, पश्चात-कौलव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:54:48,
सूर्यास्त- 18:46:50,
दिन काल- 12:52:01,
रात्रि काल- 11:06:56,
चंद्रास्त- 08:13:05,
चंद्रोदय- 22:56:59,
राहू काल- 13:57-15:34 अशुभ,
यम घंटा- 05:55-07:31 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:47 शुभ,
प्रदोष- 18:47-21:01 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 17 april)

शुभ- 05:55-07:31,
चर- 10:44-12:21,
लाभ- 12:21-13:57,
अमृत- 13:57-15:34,
शुभ- 17:10-18:47,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 17 april)

अमृत- 18:47-20:10,
चर- 20:10-21:34,
लाभ- 24:20-25:44,
शुभ- 27:07-28:30,
अमृत- 28:30-29:54,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 17 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 17 april)

बृहस्पति- 05:55 – 06:59,
मंगल- 06:59 – 08:03,
सूर्य- 08:03 – 09:08,
शुक्र- 09:08 – 10:12,
बुध- 10:12 – 11:16,
चन्द्र- 11:16 – 12:21,
शनि- 12:21 – 13:25,
बृहस्पति- 13:25 – 14:29,
मंगल- 14:29 – 15:34,
सूर्य- 15:34 – 16:38,
शुक्र- 16:38 – 17:42,
बुध- 17:42 – 18:47,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 17 april)

चन्द्र- 18:47 – 19:42,
शनि- 19:42 – 20:38,
बृहस्पति- 20:38 – 21:34,
मंगल- 21:34 – 22:29,
सूर्य- 22:29 – 23:25,
शुक्र- 23:25 – 24:20,
बुध- 24:20 – 25:16,
चन्द्र- 25:16 – 26:11,
शनि- 26:11 – 27:07,
बृहस्पति- 27:07 – 28:03,
मंगल- 28:03 – 28:58,
सूर्य- 28:58 – 29:54

आज 17 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 17 april)

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 17 april)

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 17 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपनों से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj ka rashifal 17 april)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। व्यापार में आपको घाटा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें। पत्नी से संबंध मधुर रखें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 17 april)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों की पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 17 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है। कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में कोई नई कार्ययोजना बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 17 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment