Death in accident: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

By
On:

Death in accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम को एक भीषण हादसा हो गया। यहां सोनाघाटी में अज्ञात वाहन ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से एक दोस्त का कल जन्म दिन था। संभवत: यह दोनों जन्म दिन मना कर लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महदगांव निवासी रुपेश उर्फ भैयू पिता बिहारी लाल उकड़ले उम्र 28 साल और शिवशंकर पिता पंजाबराव बारस्कर उम्र 38 साल कल देर शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोनाघाटी में कटी पहाड़ी के पास यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सोनाघाटी पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शव जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिए गए थे। पीएम के बाद आज दोनों का ताप्ती घाट खेड़ी सांवलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार रूपेश का कल जन्मदिन था। संभवत: यह दोनों किसी ढाबे पर जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। इसके साथ ही उस वाहन की तलाश की जा रही है जिसने इनकी बाइक को टक्कर मारी। उधर एक साथ गांव के 2 युवकों की मौत से महदगांव में शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

1 thought on “Death in accident: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत”

Leave a Comment