पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 9 april)। आज का सुविचार… उनके लिये सवेरे नहीं होते जो जिन्दगी में कुछ भी पाने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। उजाला तो उनका होता है जो बार-बार हारने के बाद कुछ पाने की उम्मीद रखे हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 09 अप्रैल 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- द्वादशी 22:54:48,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 27 चैत्र गते,
नक्षत्र- मघा 09:56:09, पश्चात-पूर्वाफाल्गुनी,
योग- गण्ड 18:24:13, पश्चात-वृद्धि,
करण- बव 10:00:19, पश्चात-बालव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:03:20,
सूर्यास्त- 18:42:17,
दिन काल- 12:38:56,
रात्रि काल- 11:19:57,
चंद्रोदय- 15:39:36,
चन्द्रास्त- 28:34:02,
राहू काल- 12:23-13:58 अशुभ,
यम घंटा- 07:38-09:13 अशुभ,
अभिजित- 11:58-12:48 अशुभ,
प्रदोष- 18:42-20:59 तक,
गंड मूल- 06:03-09:56 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 9 april)
लाभ- 06:03-07:38,
अमृत- 07:38-09:13,
शुभ- 10:48-12:23,
चर- 15:33-17:07,
लाभ- 17:07-18:42,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 9 april)
शुभ- 20:07-21:32,
अमृत- 21:32-22:57,
चर- 22:57-24:22,
लाभ- 27:12-28:37,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 9 april)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 9 april)
बुध- 06:03 – 07:07,
चन्द्र- 07:07 – 08:10,
शनि- 08:10 – 09:13,
बृहस्पति- 09:13 – 10:16,
मंगल- 10:16 – 11:20,
सूर्य- 11:20 – 12:23,
शुक्र- 12:23 – 13:26,
बुध- 13:26 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:33,
शनि- 15:33 – 16:36,
बृहस्पति- 16:36 – 17:39,
मंगल- 17:39 – 18:42,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 9 april)
सूर्य- 18:42 – 19:39,
शुक्र- 19:39 – 20:36,
बुध- 20:36 – 21:32,
चन्द्र- 21:32 – 22:29,
शनि- 22:29 – 23:26,
बृहस्पति- 23:26 – 24:22,
मंगल- 24:22 – 25:19,
सूर्य- 25:19 – 26:16,
शुक्र- 26:16 – 27:12,
बुध- 27:12 – 28:09,
चन्द्र- 28:09 – 29:06,
शनि- 29:06 – 30:02,
आज 9 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 9 april)
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है, जहां आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होने की संभावना है। इसके साथ ही आपकी प्रसन्नता भी बनी रहेगी। आप परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। छात्र अपने प्रैक्टिकल में नए विचारों को जोड़ सकते हैं। परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में आपकी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हल्का हरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहेगा। आपकी बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जरा संभल कर रहें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि यह उनकी तरक्की लेकर आया है। किसी समझौते पर बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करें। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – डार्क ग्रे है। (Aaj ka rashifal 9 april)
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जिसमें आपको सफलता प्राप्?त होगी। आप अपने बच्चों के किसी काम से खुश रहेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह पूरा होता नजर आ रहा है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। शाम को आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ बड़े बदलाव लेकर आएगा। आप किसी की मदद करेंगे, इससे आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कोई रचना लोगों को काफी पसंद आएगी। किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे, उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। दोस्तों की मदद के लिए आप हर समय तैयार रहेंगे। आपको कोई ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे करने के लिए आप बहुत उत्साहित रहेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग हल्का पीला है। (Aaj ka rashifal 9 april)
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि वालो के लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ कामों में समस्या आ सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैटेलिक ग्रे है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आपको भाग्?य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में लगेगा। समाज में आपके कार्यों का सम्मान होगा। भाई-बहनों से सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सिल्वर ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 9 april)
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा, आपका काम आसान हो जायेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होंगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – मोरपंखी हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आप व्यापार में कामों को लेकर सावधानी बरतें और किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। कुछ नए संपर्कों से आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लालिमा नारंगी है। (Aaj ka rashifal 9 april)
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि वालों को खुशी मिलेगी, क्योंकि आपका भाग्य साथ दे रहा है। अचानक आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की चिंता कम होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आपको नौकरी में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा अन्यथा यह विवाद कानूनी हो सकता है। आपको मातृपक्ष से भी धन लाभ होने के आसार हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बादामी है।
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित बिजनेस में आपको ज्यादा धन लाभ के योग हैं। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। लवमेट के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में बॉस अधूरे कामों को देखकर आपको पूरा करने के लिए कहेंगे। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 9 april)
11 कुंभ राशि :- आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और किसी न्यायिक मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। यदि आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। करियर में तेजी से उछाल आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पिंक है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए अच्छा है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके घर में विवाह योग्य सदस्य के शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम का यह समय अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। बिजनस के लिए आपके भाई की सलाह की जरूरत पड़ेगी। छात्रों को पढ़ाई में अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गाढ़ा सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 9 april)