पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 3 may)। आज का सुविचार… झूठ में आकर्षण होता है पर स्थिरता सत्य में ही होती है। शब्दों का वजन बोलने वाले के भाव पर आधारित है। एक शब्द मंत्र हो जाता है और एक शब्द गाली कहलाता है। वाणी ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का परिचय कराती है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 03-05-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु, शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी, कलि सम्वत- 5126, मास- अमावस्यांत वैशाख माह, पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह, तिथि- षष्ठी 07:51:17, पश्चात-सप्तमी, दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 20 वैशाख गते, नक्षत्र- पुनर्वसु 12:33:05, पश्चात-पुष्य, योग- शूल 25:39:39, करण- तैतुल 07:51:17, पश्चात-गर, सूर्य- मेष राशिगत, चंद्र- मिथुन 06:36:00, पश्चात-कर्क राशिगत, ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण, सूर्योदय- 05:39:59, सूर्यास्त- 18:56:19, दिन काल- 13:16:20, रात्रि काल- 10:42:52, चंद्रोदय- 10:33:32, चंद्रास्त- 24:58:20, राहू काल- 08:59-10:39 अशुभ, यम घंटा- 13:58-15:37 अशुभ, अभिजित- 11:52-12:45 शुभ, प्रदोष- 18:56-21:06 तक, दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 3 may)
शुभ- 07:20-08:59,
चर- 12:18-13:58,
लाभ- 13:58-15:37,
अमृत- 15:37-17:17,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 3 may)
लाभ- 18:56-20:17,
शुभ- 21:37-22:57,
अमृत- 22:57-24:19,
चर- 24:19-25:38,
लाभ- 28:19-29:39*,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 3 may)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 3 may)
शनि- 05:40 – 06:46,
बृहस्पति- 06:46 – 07:53,
मंगल- 07:53 – 08:59,
सूर्य- 08:59 – 10:05,
शुक्र- 10:05 – 11:12,
बुध- 11:12 – 12:18,
चन्द्र- 12:18 – 13:25,
शनि- 13:25 – 14:31,
बृहस्पति- 14:31 – 15:37,
मंगल- 15:37 – 16:44,
सूर्य- 16:44 – 17:50,
शुक्र- 17:50 – 18:56,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 3 may)
बुध- 18:56 – 19:50,
चन्द्र- 19:50 – 20:43,
शनि- 20:43 – 21:37,
बृहस्पति- 21:37 – 22:31,
मंगल- 22:31 – 23:24,
सूर्य- 23:24 – 24:18,
शुक्र- 24:18 – 25:11,
बुध- 25:11 – 26:05,
चन्द्र- 26:05 – 26:58,
शनि- 26:58 – 27:52,
बृहस्पति- 27:52 – 28:46,
मंगल- 28:46 – 29:39*,
आज 3 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 3 may)
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा। आपको अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। आपने पूर्व में जो प्रयास किया है या निवेश किया है उसका भी आपको फायदा मिल सकता है। आपको नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ नया और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि और भी निखरेगी। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 3 may)
2 वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा साथ ही काम की प्राथमिकता तय करके काम करना होगा क्योंकि कुछ जरूरी काम छूट जाने या अटक जाने का अंदेशा है। आपके सितारे कहते हैं कि कागजातों के मामले में आपको लापरवाही से बचना चाहिए, किसी कागजात पर बिना पढे आपको हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं आपको जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए। वैसे आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपको फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा और बुद्धि कुशलता से चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम होंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 3 may)
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले आपको उसके तमाम पक्षों को समझना होगा। आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बहुत सावधानी से क्रियान्वित करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी विशेष अवसर के कारण खुशियां आएंगी। आप सभी का सम्मान बनाए रखेंगे और लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आप जो भी काम करें उस पर मन को केंद्रित करके रखें। कई तरह के विचारों और काम में हाथ डालने से आपको नुकसान हो सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 3 may)
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए थकान और परिश्रम भरा रहेगा। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। आपको उधार लेन देन से भी बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखना होगा। छात्रों को अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 3 may)
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वैसे आप कोई ऐसा काम निपटा सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ था। आप परिवार में तालमेल बनाए रख पाने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – मैरून है। (Aaj ka rashifal 3 may)
6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके कामकाज में प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है। आप सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। कई अटके काम भी आपके पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj ka rashifal 3 may)
7 तुला राशि :- आज के दिन आपके अंदर साहस और उत्साह का संचार बना रहेगा। आप जोखिम लेकर भी सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आप अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी मानसिक दुविधा और चिंता से भी आपको राहत मिलने वाली है। आप सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में आपके तेजी की स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 3 may)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। आपको परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी पड़ोसी अथवा मित्र का आपके घर आना जाना हो सकता है। आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है। आप अपने मूल्यों और परंपराओं को प्राथमिकता देंगे और बाहरी पक्षों के साथ तालमेल बढ़ाने में सफल होंगे। आपके लिए सलाह है कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 3 may)
- Read Also: Betul Viral News: जब एक साथ निकली 740 दूल्हों की धूमधाम से बारात, नजारा देखकर दंग रह गए लोग
9 धनु राशि :- आज के दिन आप रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि दिखाएंगे और आपके कलात्मक कौशल में निखार आएगा। आपके सहकर्मी आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे। आपका व्यक्तित्व और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। कारोबार में आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का लाभ मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ता दिख रहा है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 3 may)
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण और लाभकारी रहने वाला है। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से टल रहा है वह पूरा हो सकता है। वैसे आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आप किसी लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि परिवार के किसी बड़े सदस्य पर दबाव बनाने से बचें, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 3 may)
- Read Also: Betul Breaking News: बैतूल जिले के 15 सचिवों पर कलेक्टर ने ठोका 5-5 हजार जुर्माना, यह है वजह
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कारोबार व्यवसाय के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। आपको उन्नति और लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर नए स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से आपको राहत मिलने वाली है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपके विरोधी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। शाम के समय आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 3 may)
12 मीन राशि :- आज के दिन आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यस्थल पर आपको अपने काम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने वरिष्ठों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपकी मुलाकात किसी अजनबी व्यक्ति से हो सकती है, जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपकी सकारात्मक सोच से आपको काफी लाभ होगा। आपको माता और मातृपक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 3 may)