पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 3 march)। आज का सुविचार… कौन गलत कौन सही, इसमें ध्यान देने से कहीं बेहतर है कि हम खुद अपनी उन्नति में ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि अगर मै सही हूँ, तो मैं जितनी उन्नति करूंगा, उतना ही लोगों की उन्नति में सहयोगी हो सकूँगा।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 03 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्थी 18:01:34, पश्चात-पंचमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 20 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- अश्विनी 28:28:42,
योग- शुक्ल 08:55:57, पश्चात-ब्रह्म,
करण- वाणिज् 07:30:07, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:45:18,
सूर्यास्त- 18:21:00,
दिन काल- 11:34:42,
रात्रि काल- 12:23:13,
चंद्रोदय- 08:40:08,
चंद्रास्त- 22:11:04,
राहू काल- 08:12-09:39 अशुभ,
यम घंटा- 11:06-12:33 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:56 शुभ,
प्रदोष- 18:21-20:51 तक,
गंड मूल- 06:45-28:29 तक अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 06:45-08:12,
शुभ- 09:39-11:06,
चर- 14:00-15:27,
लाभ- 15:27-16:54,
अमृत- 16:54-18:21,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 18:21-19:54,
लाभ- 22:59-24:33,
शुभ- 26:06-27:38,
अमृत- 27:38-29:11,
चर- 29:11-30:44,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
चन्द्र 06:45 – 07:43
शनि 07:43 – 08:41
बृहस्पति 08:41 – 09:39
मंगल 09:39 – 10:37
सूर्य 10:37 – 11:35
शुक्र 11:35 – 12:33
बुध 12:33 – 13:31
चन्द्र 13:31 – 14:29
शनि 14:29 – 15:27
बृहस्पति 15:27 – 16:25
मंगल 16:25 – 17:23
सूर्य 17:23 – 18:21
रात का होरा चक्र
शुक्र- 18:21 – 19:23,
बुध- 19:23 – 20:25,
चन्द्र- 20:25 – 21:27,
शनि- 21:27 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:31,
मंगल- 23:31 – 24:33,
सूर्य- 24:33 – 25:35,
शुक्र- 25:35 – 26:36,
बुध- 26:36 – 27:38,
चन्द्र- 27:38 – 28:40,
शनि- 28:40 – 29:42,
बृहस्पति- 29:42 – 30:44,
आज 3 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। धन संबंधित मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। आप अपने घर के कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
2 वृष राशि :- आज के दी इस राशि के जातको को अपने अनुभवो का लाभ मिलेगा। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आप नौकरी में बदलाव की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक को कोई एक साथ कई काम हाथ लगने से उनकी व्याग्रता बढ़ेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत करेंगे, तो इससे आपके काम लटकेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – महरून है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। कारोबार में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता हासिल होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। शहभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके आस-पास में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, लेकिन इससे आपके रिश्ते में दरार आएगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के रिश्ते में टेंशन रहने से समस्याएं बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटायें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिंगल लोगों की लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें, जिससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपको किसी पुरानी समस्या के उभरने से अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर आपको किसी से कोई वादा नहीं करना है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोलें। आप अपनी मनपसंद चीजों का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको कुछ आदतों में बदलाव लाने से समस्या बढ़ सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हल्का नीला है।
- Read Also: मॉडर्न लुक के साथ Creta की पुंगी बजाने आ गयी Mahindra की XUV 300 की एडवांस फीचर्स वाली कार
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप यदि किसी दुकान फैक्ट्री आदि की खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। जीवन साथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लिए गए डिसीजन को लेकर पछतावा होगा। माताजी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही हैं, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।