Aaj ka rashifal 29 march: मेष राशि को आय और खर्च में बनाना होगा संतुलन, सरकारी योजना का मिल सकता है लाभ

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 29 march)। आज का सुविचार… वृद्ध अतीत में जीता है, इसलिए निराश रहता है। युवा भविष्य में जीता है इसलिए निराश रहता है। बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिए सदैव प्रसन्न रहता है। वर्तमान में जीएं, सदैव प्रसन्न रहेें।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 29 मार्च 2025
आज आंशिक-सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- अमावस्या 16:26:57, पश्चात-प्रथम,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 16 चैत्र गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 19:25:44, पश्चात-रेवती,
योग- ब्रह्म 22:02:24,
करण- नाग 16:26:57, पश्चात-किंष्तुघ्न,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:15:48,
सूर्यास्त- 18:36:09,
दिन काल- 12:20:20,
रात्रि काल- 11:38:29,
चंद्रोदय- 06:36:54,
चन्द्रास्त- 18:40:06,
राहू काल- 09:21-10:53 अशुभ,
यम घंटा- 13:59-15:31 अशुभ,
अभिजित- 12:01-12:51 शुभ,
प्रदोष- 18:36-20:57 तक,
गंड मूल- 19:26 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:48-09:21,
चर- 12:26-13:59,
लाभ- 13:59-15:31,
अमृत- 15:31-17:04,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 18:36-20:03,
शुभ- 21:31-22:58,
अमृत- 22:58-24:25,
चर- 24:25-25:53,
लाभ- 28:47-30:15,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 06:16 – 07:18,
बृहस्पति- 07:18 – 08:19,
मंगल- 08:19 – 09:21,
सूर्य- 09:21 – 10:23,
शुक्र- 10:23 – 11:24,
बुध- 11:24 – 12:26,
चन्द्र- 12:26 – 13:28,
शनि- 13:28 – 14:29,
बृहस्पति- 14:29 – 15:31,
मंगल- 15:31 – 16:33,
सूर्य- 16:33 – 17:34,
शुक्र- 17:34 – 18:36,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 18:36 – 19:34,
चन्द्र- 19:34 – 20:33,
शनि- 20:33 – 21:31,
बृहस्पति- 21:31 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:27,
सूर्य- 23:27 – 24:25,
शुक्र- 24:25 – 25:24,
बुध- 25:24 – 26:22,
चन्द्र- 26:22 – 27:20,
शनि- 27:20 – 28:18,
बृहस्पति- 28:18 – 29:16,
मंगल- 29:16 – 30:15,

आज 29 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय मे बैलेंस करके चलना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपसी मतभेद होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – स्लेटी है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को बेवजह किसी बात की लापरवाही नहीं करनी है। आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आपकी किसी बेवजह के काम में पड़ने की आदत के कारण आपको समस्या होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सुनहरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ कर्ज भी काफी हद तक उतरेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान पर संयम रखें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी विशेष काम पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार में आप कोई लेन-देन बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान की परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पिंक है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी। आपने यदि बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगायी, तो बाद में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें। आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, जिससे उनको पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – संतरी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपके घर आगमन हो सकता है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्याम है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर सूझ-बूझ दिखानी होगी। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक ना हों। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत में आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापार में आप काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से भविष्य की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको किसी जोखिम भरे काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो किसी से वाहन मांग कर ना ले जाएं, क्योंकि इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोलें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग– हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें लेकर उनका मन परेशान रहेगा। आप किसी अजनबी से कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उस पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी को भी करियर में कुछ समस्याएं होने की संभावना है। आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment