Aaj ka rashifal 29 april: वृश्चिक राशि के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में लेंगे भाग, देखें आज का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 29 april)। आज का सुविचार… अच्छा स्वभाव वह खूबी है जो सदा के लिए सभी का प्रिय बना देता है। कितना भी किसी से दूर हों, पर अच्छे स्वभाव के कारण आप किसी न किसी पल यादों में आ ही जाते हो। इसलिए स्वभाव भी इंसान की अपनी कमाई हुई सबसे बड़ी दौलत है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 29-04-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- द्वितीया 17:30:36, पश्चात-तृतीया,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 16 वैशाख गते,
नक्षत्र- कृतिका 18:46:09, पश्चात-रोहिणी,
योग- सौभाग्य 15:52:35, पश्चात-शोभन,
करण- बालव 07:18:33, पश्चात-कौलव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:43:20,
सूर्यास्त- 18:53:54,
दिन काल- 13:10:33,
रात्रि काल- 10:48:34,
चंद्रोदय- 06:28:50,
चंद्रास्त- 21:02:34,
राहू काल- 15:36-17:15 अशुभ,
यम घंटा- 09:01-10:40 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:45 शुभ,
प्रदोष- 18:54-21:05 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :9 आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 29 april)

चर- 09:01-10:40,
लाभ- 10:40-12:19,
अमृत- 12:19-13:57,
शुभ- 15:36-17:15,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 29 april)

लाभ- 20:15-21:36,
शुभ- 22:57-24:18,
अमृत- 24:18-25:39,
चर- 25:39-27:00,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 29 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 29 april)

मंगल- 05:43 – 06:49,
सूर्य- 06:49 – 07:55,
शुक्र- 07:55 – 09:01,
बुध – 09:01 – 10:07,
चन्द्र- 10:07 – 11:13,
शनि- 11:13 – 12:19,
बृहस्पति- 12:19 – 13:25,
मंगल- 13:25 – 14:30,
सूर्य- 14:30 – 15:36,
शुक्र- 15:36 – 16:42,
बुध- 16:42 – 17:48,
चन्द्र- 17:48 – 18:54,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 29 april)

शनि- 18:54 – 19:48,
बृहस्पति- 19:48 – 20:42,
मंगल- 20:42 – 21:36,
सूर्य- 21:36 – 22:30,
शुक्र- 22:30 – 23:24,
बुध- 23:24 – 24:18,
चन्द्र- 24:18 – 25:12,
शनि- 25:12 – 26:06,
बृहस्पति- 26:06 – 27:00,
मंगल- 27:00 – 27:54,
सूर्य- 27:54 – 28:48,
शुक्र- 28:48 – 29:42,

आज 29 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 29 april)

1 मेष राशि :- आज के दिन बिजनेस और कारोबार के मामले में आपका अच्छा रहेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढ़ेगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको सजग रहना होगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे और अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कई अनचाहे खर्च करने होंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। वाहन और घर के उपकरणों पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 29 april)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। दिन भर किसी न किसी काम को लेकर आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सोच विचार में रहेंगे। बढ़ता हुआ खर्च आपको उलझन में डालेगा। किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए शांति और धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा। मित्रों और किसी करीबी संबंधी की बातों से आपको खुशी मिलेगी। शाम का समय आपका मनोरंजन में बीतेगा। परिवार संग कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी की सेहत में नरमी की खबर मिल सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – केसरी है।(Aaj ka rashifal 29 april)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए संपत्ति लाभ का संकेत दे रहा है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान का भी लाभ मिलेगा। परिवार के लोग भी आपकी बातों को महत्व देंगे, और आपकी सलाह को मानेंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मनपसंद खान पान का आयोजन होगा। बच्चों की शिक्षा के लिए आप समय निकालेंगे और उनके साथ मनोरंजक पल भी बिताएंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 29 april)

4 कर्क राशि :- आज के दिन साझेदारी में कोई काम करने के लिए आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आप पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेना होगा। कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें। आपके वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपका खर्च बढ़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए। शुभांक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj ka rashifal 29 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार में कोई शादी और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। दोस्तों और परिचितों के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा, अपने मन की बात किसी को बताकर आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। लेकिन जमीन जायदाद और कानूनी मामलों में आपको संभलकर चलना होगा नहीं तो परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन से बचें। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 29 april)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको कुछ सामाजिक कार्यों में भाग लेना होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आप मदद भी कर सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना और जानकारी भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। बिजनस में आपकी अच्छी कमाई होगी। आप कुछ रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ यादगार शाम बिता सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – कत्थई है। (Aaj ka rashifal 29 april)

7 तुला राशि :- आज आपके सितारे बताते हैं कि आपका दिन उलझन वाला रह सकता है। बिजनस में कुछ तकनीकी समस्या आने से आप परेशान हो सकते हैं। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कोई विवाद था तो वह सुलझ जाएगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन इससे तनाव नहीं आपके बीच प्यार बढ़ेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 29 april)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। साझेदारी के काम में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको कुछ नई चीज जानने और सीखने का मौका मिलेगा। शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है जिससे आपका धन खर्च होगा। अच्छी बात यह भी है कि परिवार में किसी सदस्य बीमार चल रहा था तो उसकी सेहत में सुधार होगा। आपका कोई मित्र आपसे निवेश संबंधी किसी योजना का जिक्र कर सकता है, लेकिन पैसा सोच समझकर ही कहीं लगाएं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में आपको सफलता मिलेगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 29 april)

9 धनु राशि :- आज का का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की छवि और बेहतर होगी। बिजनेस करने वाले लोग कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। बच्चों की खुशी के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं या उन्हें गिफ्ट देंगे। अगर आपके जीवनसाथी के बीच कोई दूरी थी तो वह दूर हो जाएगी, आपसी तालमेल बेहतर होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 29 april)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। दिन का दूसरा भाग कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। विद्यार्थी किसी नए शोध में भाग ले सकते हैं और इनके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने कुछ विरोधियों से परेशान हो सकते हैं, कुछ लोग दोस्त बनकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए इनसे सतर्क रहें। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। शाम के समय आपका मनोरंजन मे बीतेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 29 april)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी छवि बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से मन परेशान हो सकता है। मित्रों और पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 29 april)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपने बिजनेस और काम-काज में कोई बदलाव करने की सोच रहे थे तो आप कर सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। लेकिन अगर आप कोई भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है। प्रॉपर्टी के काम में सावधानी का ध्यान रखें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 29 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment