पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 28 march)। आज का सुविचार… इंसान कोई भी जंग हमेशा हिम्मत से जीतता है, जिस दिन हिम्मत हार जाता है उस दिन वह टूटकर बिखर जाता है। हिम्मत ना हारें, आप कभी पराजित नहीं होंगे।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 28 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- चतुर्दशी 19:54:55,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 15 चैत्र गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 22:08:43,
योग- शुक्ल 26:06:02,
करण- विष्टिभद्र 09:32:04, पश्चात-शकुनी,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- कुम्भ 16:46:55, पश्चात-मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:16:57,
सूर्यास्त- 18:35:35,
दिन काल- 12:18:38,
रात्रि काल- 11:40:12,
चन्द्रास्त- 17:32:11,
चंद्रोदय- 29:59:35,
राहू काल- 10:54-12:26 अशुभ,
यम घंटा- 15:31-17:03 अशुभ,
अभिजित- 12:02-12:51 शुभ,
प्रदोष- 18:36-20:57 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:17-07:49,
लाभ- 07:49-09:22,
अमृत- 09:22-10:54,
शुभ- 12:26-13:59,
चर- 17:03-18:36,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 21:31-22:58,
शुभ- 24:26-25:53,
अमृत- 25:53-27:21,
चर- 27:21-28:48,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:17 – 07:19,
बुध- 07:19 – 08:20,
चन्द्र- 08:20 – 09:22,
शनि- 09:22 – 10:23,
बृहस्पति- 10:23 – 11:25,
मंगल- 11:25 – 12:26,
सूर्य- 12:26 – 13:28,
शुक्र- 13:28 – 14:29,
बुध- 14:29 – 15:31,
चन्द्र – 15:31 – 16:32,
शनि- 16:32 – 17:34,
बृहस्पति- 17:34 – 18:36,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 18:36 – 19:34,
सूर्य- 19:34 – 20:32,
शुक्र- 20:32 – 21:31,
बुध- 21:31 – 22:29,
चन्द्र- 22:29 – 23:27,
शनि- 23:27 – 24:26,
बृहस्पति- 24:26 – 25:24,
मंगल- 25:24- 26:22,
सूर्य- 26:22 – 27:21,
शुक्र- 27:21 – 28:19,
बुध- 28:19 – 29:17,
चन्द्र- 29:17 – 30:16,
आज 28 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे, इसलिए परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी से बिगड़ सकती है। घर के फैसले धैर्य और संयम से लें। लक्ष्य प्राप्ति में किसी नजदीकी रिश्तेदार का भी सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज के दिन किसी कारण से करियर संबंधी योजनाएं आपको टालनी पड़ सकती हैं। किसी अन्य व्यक्ति के कारण दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। कभी-कभी बहुत अधिक चर्चा से कुछ सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपका पुरानी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध घनिष्ठ होंगे। आप अपने काम जल्दबाजी की बजाय ठीक से पूरा करने का प्रयास करें। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई भी कठोर निर्णय लेने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन आप निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। अगर कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरे लोगों के मामले में न बोलें तो ठीक रहेगा, नहीं तो विवाद और बढ़ सकता है। समस्याओं को सुलझाने में परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे। आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैरून है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन आप कोई भी नई योजना बनाने से पहले दोबारा विचार करें। कुछ मामलों में आलस्य और लापरवाही का अनुभव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संपत्ति के अटके काम किसी की मदद से पूरे होंगे। समाज से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज के दिन बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आपको राजनीति का सामना करना पड़ेगा। आप इमोशनल कोई फैसला लेने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से भी बचना होगा। शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन दूसरों की संपत्ति में आप हस्तक्षेप न करें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकता है। विदेशी व्यापार शीघ्र ही गति पकड़ेगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ कुछ समय बिताने से एक-दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी हो सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
9 धनु राशि :- आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रक्तचाप से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप आलस्य और आराम के मूड में रहेंगे। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संयुक्त परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज के दिन आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस की स्थिति सुस्त रहेगी। महिलाओं को जोड़ों के दर्द या स्त्री संबंधी रोग से कष्ट रहेगा। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप बच्चों की गतिविधियों और संगति पर ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की यात्रा न करें। लंबे समय से बिगड़ी हुई चीजें फिर से व्यवस्थित होने लगेंगी। आपको निश्चित ही सही सलाह मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में नया ट्विस्ट आ सकता है। संतान से सुख मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज के दिन आपकी जरूरी कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ता बन सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। किसी बात को लेकर घर का माहौल खराब हो सकता है। घर की व्यवस्था में बहुत अधिक टोका-टोकी न करें तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।