पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 28 february)। आज का सुविचार… अभ्यास हमें बलवान बनाता है। दु:ख हमें इंसान बनाता है। हार हमें विनम्रता सिखाती है। जीत हमारे व्यक्तित्व को निखारती है। लेकिन, सिर्फ विश्वास ही है जो हमें आगे बढने की प्रेरणा देता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 28 फरवरी 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- प्रथम 27:15:47*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 17 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- शतभिषा 13:39:28, पश्चात- पूर्वा-भाद्रपदा,
योग- सिद्ध 20:06:36,
करण- किंष्तुघ्न 16:46:30, पश्चात-बव,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत 29:56:59,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:48:26,
सूर्यास्त- 18:19:05,
दिन काल- 11:30:38,
रात्रि काल- 12:28:19,
चंद्रास्त- 18:48:48,
चंद्रोदय- 31:09:32,
राहू काल- 11:07-12:34 अशुभ,
यम घंटा- 15:26-16:53 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:19-20:51 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:48-08:15,
लाभ- 08:15-09:41,
अमृत- 09:41-11:07,
शुभ- 12:34-14:00,
चर- 16:53-18:19,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 11:26-22:59,
शुभ- 24:33-26:07,
अमृत- 26:07-27:40,
चर- 27:40-29:14,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:48 – 07:46,
बुध- 07:46 – 08:44,
चन्द्र- 08:44 – 09:41,
शनि- 09:41 – 10:39,
बृहस्पति- 10:39 – 11:36,
मंगल- 11:36 – 12:34,
सूर्य- 12:34 – 13:31,
शुक्र- 13:31 – 14:29,
बुध- 14:29 – 15:26,
चन्द्र- 15:26 – 16:24,
शनि- 16:24 – 17:22,
बृहस्पति- 17:22 – 18:19,
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 18:19 – 19:21,
सूर्य- 19:21 – 20:24,
शुक्र- 20:24 – 21:26,
बुध- 21:26 – 22:29,
चन्द्र- 22:29 – 23:31,
शनि- 23:31 – 24:33,
बृहस्पति- 24:33 – 25:36,
मंगल- 25:36 – 26:38,
सूर्य- 26:38 – 27:40,
शुक्र- 27:40 – 28:43,
बुध- 28:43 – 29:45,
चन्द्र- 29:45 – 30:47,
आज 28 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपके परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका कोई मित्र काम को लेकर आपको सलाह दे सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी व्यक्ति से वाद भी विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके कुछ नए झगड़े झंझट उभर सकते हैं। परिवार के लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करनी होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान होकर चलना होगा। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। धन को लेकर आपका कोई काम रुक सकता है। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। घूमने फिरने की आप कहीं योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपको कोई नया काम शुरू करना हो, तो उसके लिए सलाह मश्वरे से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी छोंड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। संतान को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी कानूनी मामले में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी इन्वेस्टमेंट को करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। आपके बिजनेस में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई धोखा हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यापार में कोई नुकसान होने से वह परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी बात को शांत रहकर सुलझाने की आवश्यकता है। आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। आपका कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आप लोगों की भलाई के लिए खूब काम करेंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – महरून है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों व संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। जीवन साथी से आप किसी पुरानी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको अपने काम को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपने लोगों से दूरी बनी रहेगी। आपके मित्र कहीं पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के यदि किसी कोर्स में दाखिला लिया था, तो उसमें मेहनत अधिक करनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का कोई पुराना काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। अपने व्यापार को लेकर आपको टेंशन अधिक रहेगी। आपको व्यवसाय में किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और व्यवसाय भी उनका पहले से बेहतर रहेगा, जिससे उन्हे खुशी प्राप्ति होगी। आपकी किसी नए काम को करने की योजना जागृत हो सकती है। आप अपने माता-पिता के सेवा के लिए भी दिन में कुछ समय निकालेंगे। संतान के किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका कोई पारिवारिक मुद्दा आपको परेशान करेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गोल्डन है।