Aaj ka rashifal 26 march: मिथुन राशि के लिए आज खुशनुमा रहेगा दिन, पारिवारिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 26 march)। आज का सुविचार… डाली से टूटा फूल फिर से नहीं लग सकता है मगर डाली मजबूत हो तो उस पर नया फूल खिल सकता है। इसी तरह जिन्दगी में खोये पल को ला नहीं सकते मगर हौसले व विश्वास से आने वाले हर पल को खुबसूरत बना सकते हैं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 26 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- द्वादशी 25:42:25,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 13 चैत्र गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 26:28:53,
योग- सिद्ध 12:24:27, पश्चात-साध्य,
करण- कौलव 14:48:44, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मकर 15:13:41, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:19:16,
सूर्यास्त- 18:34:29,
दिन काल- 12:15:12,
रात्री काल- 11:43:38,
चन्द्रास्त- 15:18:32,
चंद्रोदय- 28:51:18,
राहू काल- 12:27-13:59 अशुभ,
यम घंटा- 07:51-09:23 अशुभ,
अभिजित- 12:02-12:51 अशुभ,
प्रदोष- 18:34-20:57 तक,
पंचक1- 15:14 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघडिय़ाँ

लाभ- 06:19-07:51,
अमृत- 07:51-09:23,
शुभ- 10:55-12:27,
चर- 15:31-17:03,
लाभ- 17:03-18:34,

रात्रि की शुभ चौघडिय़ाँ

शुभ- 20:02-21:30,
अमृत- 21:30-22:58,
चर- 22:58-24:26,
लाभ- 27:22-28:50,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:19 – 07:21,
चन्द्र- 07:21 – 08:22,
शनि- 08:22 – 09:23,
बृहस्पति- 09:23 – 10:24,
मंगल- 10:24 – 11:26,
सूर्य- 11:26 – 12:27,
शुक्र- 12:27 – 13:28,
बुध- 13:28 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:31,
शनि- 15:31 – 16:32,
बृहस्पति- 16:32 – 17:33,
मंगल- 17:33 – 18:34,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:34 – 19:33,
शुक्र- 19:33 – 20:32,
बुध- 20:32 – 21:30,
चन्द्र- 21:30 – 22:29,
शनि- 22:29 – 23:28,
बृहस्पति- 23:28 – 24:26,
मंगल- 24:26 – 25:25,
सूर्य- 25:25 – 26:24,
शुक्र- 26:24 – 27:22,
बुध- 27:22 – 28:21,
चन्द्र- 28:21 – 29:19,
शनि- 29:19 – 30:18,

आज 26 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन होगा। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – संतरी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को निपटाने की कोशिश करें। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि कुछ बाधाएं आ रहीं थी, तो वह भी दूर होगी। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामो को कल पर टाल सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी अपने भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी, लेकिन आप किसी लॉटरी आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें। आपका बिजनेस में भी कोई डील अटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपने पिताजी से कुछ कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपको काम करने में आसानी होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी इन्कम तो बढ़ेगी, लेकिन उसके लिए आपको मेहनत मशक्कत अधिक करनी होगी। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बड़ों के प्रति प्रेम व सहयोग की भावना रहेगी। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहना होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए अपने धन संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च बढऩे से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी जरूरत व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – श्याम है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नए घर के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको समय को ध्यान में रखकर कामों को करना होगा। राजनीति मे आपको बिना सोचे समझे आगे बढऩा होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी जरूरत के कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बैंगनी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोडऩा है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आपको किसी काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपकी संतान किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी करेगे। आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – स्लेटी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान थे, तो आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। बिजनेस में आप कुछ नये कामो को शामिल करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सुनहरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर सामाजस्य दिखाएं। संतान आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी और आपको जिम्मेदारी देंगी, तो उसे भी आसानी से पूरा करेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और लंबे समय से यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के पूरे कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – काला है।

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कठिनाइयाओ भरा रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करते समय हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें। आप पर कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगा सकता है। आपको अपनी कमियों को दूर करके अपने कामों में आगे बढऩा होगा। जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment