Aaj ka rashifal 26 february: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी बाबा भोलेनाथ की कृपा, खूब आएगा पैसा, पूरी होंगे अटके काम

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 26 february)। आज का सुविचार… -संबंध कभी भी सबसे जीतकर नहीं निभाए जा सकते। संबंधों की खुशहाली के लिए झुकना होता है, सहना होता है, दूसरों को जिताना होता है और स्वयं हारना होता है। सच्चे संबंध ही वास्तविक पूँजी है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल 26 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- त्रयोदशी 11:07:58, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 15 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- श्रवण 17:22:22, पश्चात-धनिष्ठा,
योग- परिघ 26:56:26*,
करण- वाणिज् 11:07:58, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:50:28,
सूर्यास्त- 18:17:46,
दिन काल- 11:27:17,
रात्रि काल- 12:31:42,
चंद्रास्त- 16:34:03,
चंद्रोदय- 30:22:06,
राहू काल- 12:34-14:00 अशुभ,
यम घंटा- 08:16-09:42 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:57 अशुभ,
प्रदोष- 18:18-20:50 तक,
पंचक1- 28:36 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है। चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:50-08:16,
अमृत- 08:16-09:42,
शुभ- 11:08-12:34,
चर- 15:26-16:52,
लाभ- 16:52-18:18,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:52-21:26,
अमृत- 21:26-22:59,
चर- 22:59-24:34,
लाभ- 27:42-29:16,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:50 – 07:48,
चन्द्र- 07:48 – 08:45,
शनि- 08:45 – 09:42,
बृहस्पति- 09:42 – 10:40,
मंगल- 10:40 – 11:37,
सूर्य- 11:37 – 12:34,
शुक्र- 12:34 – 13:31,
बुध- 13:31 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:26,
शनि- 15:26 – 16:23,
बृहस्पति- 16:23 – 17:20,
मंगल- 17:20 – 18:18,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:18 – 19:20,
शुक्र- 19:20 – 20:23,
बुध- 20:23 – 21:26,
चन्द्र- 21:26 – 22:28,
शनि- 22:28 – 23:31,
बृहस्पति- 23:31 – 24:34,
मंगल- 24:34 – 25:36,
सूर्य- 25:36 – 26:39,
शुक्र- 26:39 – 27:42,
बुध- 27:42 – 28:44,
चन्द्र- 28:44 – 29:47,
शनि- 29:47 – 30:49,

आज 26 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी किसी से बहसबाजी होने से आपका मन परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा। आपके मित्रों की संख्या मे ईजाफा होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना बोलें। आपको अपने कामों पर आत्मनिर्भर होकर भरोसा करना होगा, जिसका आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। आपके लिए मौज मस्ती भरा दिन रहने वाला है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ जिम्मेदारी से काम करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी यात्रा पर जाते समय थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को विरोधियों की चालों को समझना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत नहीं करना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके दोस्त आपके लिए कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकते हैं। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको अपने पिताजी की सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। आपके कामों को बढ़ावा मिलेगा। सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको अपना डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी संतान ने यदि किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी दिखावे में आने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक -5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप कोई जोखिम उठाने से बचें। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय हो, तो उस काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें और आप अजनबियों से सतर्क रहें। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। आप घर में बड़े बुजुर्गों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी वाद विवाद के कारण आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए उन्हें प्लानिंग करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आप किसी समस्या को छोटा ना समझें। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। व्यापार कर रहे लोगों को अपने ऑर्डरों की डिलीवरी जल्दी करनी होगी, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने बिजनेस पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, उन्हें अपने खर्चों के साथ-साथ इन्कम को भी बढ़ने पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। आपको जीवनसाथी से चल रहे किसी वाद विवाद को दूर करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment