Aaj ka rashifal 25 march: मीन राशि के लिए आज एकादशी पर शिवपूजन करना होगा फलदायक, मिलेगी मनवांछित सफलता

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 25 march)। आज का सुविचार… स्पष्टीकरण वहाँ देना चाहिए, जहाँ उसे सुनने और समझने वाला एक खुला दिमाग हो। अगर किसी ने आपको गलत मान लिया है तो उस पर सफाई देने का मतलब खुद को खुद की नजरों में गिराना है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 25 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- एकादशी 27:44:59,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 12 चैत्र गते,
नक्षत्र- श्रवण 27:48:34,
योग- शिव 14:52:03, पश्चात-सिद्ध,
करण- बव 16:30:28, पश्चात-बालव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:20:26,
सूर्यास्त- 18:33:55,
दिन काल- 12:13:29,
रात्रि काल- 11:45:21,
चन्द्रास्त- 14:12:07,
चंद्रोदय- 28:14:28,
राहू काल- 15:31-17:02 अशुभ,
यम घंटा- 09:24-10:56 अशुभ,
अभिजित- 12:03-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:34-20:56 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:24-10:56,
लाभ- 10:56-12:27,
अमृत- 12:27-13:59,
शुभ- 15:31-17:02,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 20:02-21:30,
शुभ- 22:58-24:27,
अमृत- 24:27-25:55,
चर- 25:55-27:23,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 06:20 – 07:22,
सूर्य- 07:22 – 08:23,
शुक्र- 08:23 – 09:24,
बुध – 09:24 – 10:25,
चन्द्र- 10:25 – 11:26,
शनि- 11:26 – 12:27,
बृहस्पति- 12:27 – 13:28
मंगल- 13:28 – 14:29,
सूर्य- 14:29 – 15:31,
शुक्र- 15:31 – 16:32,
बुध- 16:32 – 17:33,
चन्द्र- 17:33 – 18:34,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 18:34 – 19:33,
बृहस्पति- 19:33 – 20:31,
मंगल- 20:31 – 21:30,
सूर्य- 21:30 – 22:29,
शुक्र- 22:29 – 23:28,
बुध- 23:28 – 24:27,
चन्द्र- 24:27 – 25:25,
शनि- 25:25 – 26:24,
बृहस्पति- 26:24 – 27:23,
मंगल- 27:23 – 28:22,
सूर्य- 28:22 – 29:21,
शुक्र- 29:21 – 30:19,

आज 25 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई हो सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं है। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। आप ज्यादा ठंडे पानी का सेवन न करें, आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग केसरी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने वाला रहेगा। जीवन को जैसा है वैसा ही अपनाने की कोशिश करें। परिवार के किसी बुजुर्ग को आपके सानिध्य की जरुरत पड़ने वाली है, उनके लिए वक्त निकालें। आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेमी युगलों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। बच्चों की एजुकेशन से संबंधित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं। आपकी पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है।

3 मिथुन राशि :- आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध में और घनिष्ठता आएगी। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज खुश नजर आएंगे। धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरी में महिला वर्ग को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। प्राइवेट जॉब करने वालों को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। किसी व्यक्ति से करीबी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजे खाने से बचें। किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप कुछ लोगों को भी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। सामाजिक कार्यों में खुद को लगाकर आपको आत्मिक शांति और खुशी मिलती है, काम जारी रख सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने पार्टनर का ध्यान रखने की जरूरत है, उनका सहयोग करें। आपको पारिवारिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापार में परेशानियों के बाद भी आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। बड़ी डील करने जा रहे हैं तो लाभों का आकलन कर लें। प्रोफेशनल क्षेत्र में होने वाली मीटिंग सफल रहेगी। जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके, स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें। ऑफिस ट्रिप पर किसी ऐसे जगह जाने का अवसर मिलने वाला है जहां इससे पहले कभी नहीं गए। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र चढ़ाएं आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता दिलाने वाला रहेगा। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। प्रेमी और परिवार दोनों के मध्य खुद को फंसा पा सकते हैं। घर से बाहर जाते समय जेब में थोड़े पैसे लेकर जाएं क्योंकि आपको इस की जरूरत पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। अपनी भूल सुधारने से लाभ होगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कुछ लोग शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको एहसास होगा कि आपका प्रिय आपसे कितना प्यार करता है। समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आपके बॉस से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका उत्साह, उल्लास, आनंदमय क्षणों और पुरानी यादों से भरा रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। आप अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपका पैसों से संबंधित बातों पर अधिक ध्यान बना रहेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन आपके मन में थोड़ी उदासी रहने वाली है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। दिल से जुड़े मुद्दे आपको थोड़ा बहुत परेशान कर सकते हैं। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल नाम बरतें। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा संभव है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन रिश्तों के मामले में आपका भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन आप शिवपूजन जरूर करें यह आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। संतान को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दें। कीमती चीज खरीदने की योजनाएं बना सकते हैं। आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आपको पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। शारीरिक कमजोरी और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पिंक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment