पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 25 arpil)। आज का सुविचार… कौन गलत कौन सही, इसमें ध्यान देने से कहीं बेहतर है, कि हम खुद अपनी उन्नति में ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि अगर मंै सही हूँ, तो मैं जितनी उन्नति करूंगा, उतना ही लोगों की उन्नति में सहयोगी हो सकूँगा।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 25-04-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- द्वादशी 11:44:21, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 12 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 08:52:46, पश्चात-उत्तरभाद्रपदा,
योग- ऐन्द्र 12:29:47, पश्चात-वैधृति,
करण- तैतुल 11:44:21, पश्चात – गर,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:46:57,
सूर्यास्त- 18:51:31,
दिन काल- 13:04:33,
रात्रि काल- 10:54:30,
चंद्रास्त- 16:15:55,
चंद्रोदय- 28:27:13,
राहू काल- 10:41-12:19 अशुभ,
यम घंटा- 15:35-17:13 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:45 शुभ,
प्रदोष- 18:52-21:03 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 25 arpil)
चर- 05:47-07:25,
लाभ- 07:25-09:03,
अमृत- 09:03-10:41,
शुभ- 12:19-13:57,
चर- 17:13-18:52,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 25 arpil)
लाभ- 21:35-22:57,
शुभ- 24:19-25:41,
अमृत- 25:41-27:02,
चर- 27:02-28:24,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 25 arpil)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 25 arpil)
शुक्र- 05:47 – 06:52,
बुध- 06:52 – 07:58,
चन्द्र- 07:58 – 09:03,
शनि- 09:03 – 10:08,
बृहस्पति- 10:08 – 11:14,
मंगल- 11:14 – 12:19,
सूर्य- 12:19 – 13:25,
शुक्र- 13:25 – 14:30,
बुध- 14:30 – 15:35,
चन्द्र- 15:35 – 16:41,
शनि- 16:41 – 17:46,
बृहस्पति- 17:46 – 18:52,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 25 arpil)
मंगल- 18:52 – 19:46,
सूर्य- 19:46 – 20:41,
शुक्र- 20:41 – 21:35,
बुध- 21:35 – 22:30,
चन्द्र- 22:30 – 23:24,
शनि- 23:24 – 24:19,
बृहस्पति- 24:19 – 25:13,
मंगल- 25:13 – 26:08,
सूर्य- 26:08 – 27:02,
शुक्र- 27:02 – 27:57,
बुध- 27:57 – 28:51,
चन्द्र- 28:51 – 29:46,
आज 25 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 25 arpil)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपका पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर के कामों में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुडे हैं, उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आपका सम्मान करेंगे। आपको संभलकर अपनी बात जीवनसाथी के सामने रखने की जरूरत है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। इस राशि के बिजनेस करने वाले एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं, जिससे आपके करियर की दिशा बदलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। इस राशि के जो लोग आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अचानक धन लाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका झुकाव कुछ हद तक अध्यात्म की ओर रहेगा। आपका मन साहित्यिक चीजों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नये विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। छात्र किसी विषय पर शोध करेंगे, जिसमे शिक्षकों का भी सहयोग मिलेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा। साथ ही घर पर आप किसी की असमंजस की भावना को दूर करेंगे। इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे, जिससे आपको सफलता हासिल होगी। साथ ही निराशा की भावना जो कुछ दिनों से आपके अंदर भरी हुई थी, वो गायब हो जाएगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते हैं, उन्हें धन लाभ होने के आसार हैं, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित कुछ समय के लिए बाहर जाएं। साथ ही अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
7 तुला राशि :- आज के दी आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी काम की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे हैं, तो उस योजना की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही टाईम टेबल में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे, जिससे जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी। सहकर्मियों से ताल-मेल बना कर रखे कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ जरुरी मीटिंग करने के बाद रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, इससे आपके बिजनेस को फायदा होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में रहने वाले हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के कामों में आपके सामने कई चुनौतियां भी आयेंगी। जीवनसाथी आपको किसी धार्मिक स्थल पर लेकर जायेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
- Read Also: Betul Crime News: रोजाना कर रहे थे नए-नए मोबाइल इस्तेमाल, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ यह खुलासा
9 धनु राशि :- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। घर के कार्यों को निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. साथ ही पारिवारिक परेशानियां खुद ब खुद दूर हो जायेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। अच्छा होगा आलस्य छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
10 मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। साथ ही आप किसी अपनों की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा, साथ ही इससे सबक लेकर आप इन गलतियों को करने से बचेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर किसी इंटरव्यू में जाने वाले हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – काला है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
11 कुम्भ राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। घर पर पार्टी भी करेंगे। इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति मिलेगी। आप फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। छात्र अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)
12 मीन राशि :- का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे, साथ ही आप सभी के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहेगा, साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है। आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नये मार्ग खुलेगें। शुभांक -9 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 25 arpil)