पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 23 april)। आज का सुविचार… छोटी सी मछली पानी के उलटे बहावे में भी आगे निकल जाती है और बड़ा हाथी बह जाता है। इसका कारण यह है कि मछली पानी की शरण में है। इसी तरह जो सतगुरु की शरण में होते हैं वे विपरीत परिस्थितियों में भी संसार सागर से तर जाते हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 23-04-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- दशमी 16:42:49, पश्चात-एकादशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 10 वैशाख गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 12:06:41, पश्चात-शतभिषा,
योग- शुक्ल 18:50:05,
करण- विष्टिभद्र 16:42:49, पश्चात – बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:48:50,
सूर्यास्त- 18:50:20,
दिन काल- 13:01:29,
रात्रि काल- 10:57:33,
चंद्रास्त- 14:05:18,
चंद्रोदय- 27:20:34,
राहू काल- 12:20-13:57 अशुभ,
यम घंटा- 07:27-09:04 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:46 अशुभ,
प्रदोष- 18:50-21:03 तक,
पंचक1- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 23 april)
लाभ- 05:49-07:27,
अमृत- 07:27-09:04,
शुभ- 10:42-12:20,
चर- 15:35-17:13,
लाभ- 17:13-18:50,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 23 april)
शुभ- 20:13-21:35,
अमृत- 21:35-22:57,
चर- 22:57-24:19,
लाभ- 27:04-28:26,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 23 april)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 23 april)
बुध – 05:49 – 06:54,
चन्द्र- 06:54 – 07:59,
शनि- 07:59 – 09:04,
बृहस्पति- 09:04 – 10:09,
मंगल- 10:09 – 11:14,
सूर्य- 11:14 – 12:20,
शुक्र- 12:20 – 13:25,
बुध- 13:25 – 14:30,
चन्द्र- 14:30 – 15:35,
शनि- 15:35 – 16:40,
बृहस्पति- 16:40 – 17:45,
मंगल- 17:45 – 18:50,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 23 april)
सूर्य- 18:50 – 19:45,
शुक्र- 19:45 – 20:40,
बुध- 20:40 – 21:35,
चन्द्र- 21:35 – 22:30,
शनि- 22:30 – 23:24,
बृहस्पति- 23:24 – 24:19,
मंगल- 24:19 – 25:14,
सूर्य- 25:14 – 26:09,
शुक्र- 26:09 – 27:04,
बुध- 27:04 – 27:58,
चन्द्र- 27:58 – 28:53,
शनि- 28:53 – 29:48,
आज 23 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 23 april)
1 मेष राशि :- आज के दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी और संतान के करियर में एक अच्छा उछाल आएगा। आपके घर परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – ग्रे है।
2 वृष राशि :- आज के दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको श्रेष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी शान शौकत और दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपसे कोई चूक होने के कारण आपके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोलें, और यदि आपने किसी के कहने में आकर निवेश किया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – मैरून है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम परवान चढ़ेगा और वह एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – संतरी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो समस्या होगी। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने सहयोगियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी की कही-सुनी बातों में न आऐं, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – चॉकलेटी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों की अधिकारी तारीफ करेंगे, जिसके कारण आपका प्रमोशन भी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप यदि किसी समारोह में सम्मिलित हों, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – फिरोजी है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसमें आपको ढील देने से बचना होगा। आप अपने कामों को अनदेखा न करें और संतान से यदि आपने कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला कल सुलझता दिख रहा है। आवश्यक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों के समय रहते हल कर लेना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने जरूरी कामों में आलस्य ना दिखाएं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पर्पल है। (Aaj ka rashifal 23 april)
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही समस्या आपको परेशान करेंगी। साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की है, तो आप उसमें पार्टनर की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। आपका किसी भूमि या भवन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपको समस्या आएगी। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 23 april)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी तर्क-वितर्क में पड़ने से बचना होगा। यदि अपने भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि उसमें बदलाव किया, तो बाद में परेशानी होगी। अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें। नए लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 23 april)
- Read Also: Rice Transplanter Machine: किसान को अनुदान पर मिली मशीन, अब हर घंटे कर रहे हजारों रुपये की कमाई
9 धनु राशि :- आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि से काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ने से आपको चिंता होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 23 april)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। काम-काज की तलाश कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने निजी मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता से आप अपनी कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बड़ों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा। आप संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपको अपने भाई बहनों से निजी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 23 april)
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका सामाजिक गतिविधियों पर पूरा फोकस रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनों से संबंधों को बेहतर बनाए रखना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जनकल्याण के कार्य में आपका पूरा साथ रहेगा। आपको विदेश से व्यापार करना अच्छा रहेगा। आप अपनी कुछ बातें जीवनसाथी से गुप्त रख सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपके रिश्ते में दरार भी पैदा हो सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 23 april)
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा और आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा कर सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 23 april)