Aaj ka rashifal 2 march 2025: इन राशियों की आज खत्म होगी दिक्कतें, रूका हुआ धन मिलेगा, हाथ लगेगी सफलता

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 2 march 2025)। आज का सुविचार… दु:ख को दूर करने का उपाय यही है कि कामना को निरंतर संयमित और कम किया जाए। वास्तविक सुख तब तक नहीं मिल सकता, जब तक कि व्यक्ति कामना से स्वतंत्र न हो जाए अर्थात् अनासक्त भावना से संसार के सब कार्य न करने लगे।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल- 02 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- तृतीया 21:01:27,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 19 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 08:58:22, पश्चात- रेवती,
योग- शुभ 12:37:58, पश्चात-शुक्ल,
करण- तैतुल 10:34:40, पश्चात-गर,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:46:21,
सूर्यास्त- 18:20:22,
दिन काल- 11:34:00,
रात्रि काल- 12:24:56,
चंद्रोदय- 08:05:17,
चंद्रास्त- 21:02:44,
राहू काल- 16:54-18:20 अशुभ,
यम घंटा- 12:33-14:00 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:20-20:51 तक,
गंड मूल- 08:58 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक34- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना वर्जित है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:13-09:40,
लाभ- 09:40-11:07,
अमृत- 11:07-12:33,
शुभ- 14:00-15:27,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:20-19:53,
अमृत- 19:53-21:27,
चर- 21:27-22:59,
लाभ- 26:06-27:39,
शुभ- 29:12-30:45,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 06:46 – 07:44,
शुक्र- 07:44 – 08:42,
बुध- 08:42 – 09:40,
चन्द्र- 09:40 – 10:38,
शनि- 10:38 – 11:36,
बृहस्पति- 11:36 – 12:33,
मंगल- 12:33 – 13:31,
सूर्य- 13:31 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:27,
बुध- 15:27 – 16:25,
चन्द्र- 16:25 – 17:23,
शनि- 17:23 – 18:20,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:20 – 19:22,
मंगल- 19:22 – 20:25,
सूर्य- 20:25 – 21:27,
शुक्र- 21:27 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:31,
चन्द्र- 23:31 – 24:33,
शनि- 24:33 – 25:35,
बृहस्पति- 25:35 – 26:37,
मंगल- 26:37 – 27:39,
सूर्य- 27:39 – 28:41,
शुक्र- 28:41 – 29:43,
बुध- 29:43 – 30:45,

आज 2 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको छुट-पुट लाभ की योजना पर भी पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं। जो आपकी व्याग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा। आपने यदि पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो बाद में उसमे पारिवारिक रिश्तों में दरार आने की संभावना है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा संभल कर चलने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा, क्योंकि उसमे किसी नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को सूझ-बूझ से दूर रहना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। आपका कोई सहयोगी कार्यक्षेत्र में आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश करेगा। आप अपने कामों को लेकर अपनी आंखों व कान खुले रखें। आपने अपने कामो को लेकर कोई जोखिम उठाया, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। बिजनेस में भी आप कुछ डीलों को फाइनल करेंगे। आपको किसी काम को लेकर साझेदारी हो सकती है। आपके आस-पास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्य अच्छे मार्गदर्शन देंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ग्रे है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपके कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपको मान सम्मान बनाए रखना होगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। उतार चढ़ाव कार्य रहने से आपका मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कोई डिसीजन सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको कोई काम सोच समझ कर करना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों मे पड़ने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन होने से आपका खर्चा भी अधिक होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के लिए आप समय निकालेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे काम को लेकर कोई सलाह ले सकता है। आपको माताजी से किए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। राजनीति मे कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ही ईजाफा होगा, उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, जिसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि और निखरेगी। आपको कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आप काम को लेकर किसी मित्र से कोई मदद लेंगे, तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आपके परिवार में कलह फिर से उठेगी, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे। जीवन साथी के रिश्ते में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आपका कोई बड़ा काम हाथ लगेगा, लेकिन विरोधी भी इसके साथ-साथ आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में तैयार रहेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होंगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment