पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 2 april)। आज का सुविचार… आनंद एक आभास है जिसे हर कोई ढूंढ रहा है। दु:ख एक अनुभव है जो आज हर एक के पास है। फिर भी जिंदगी में वही कामयाब है जिसको खुद पर विश्वास है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 02 अप्रैल 2025
पञ्चमं माँ स्कन्दमातेति नमोस्स्तुते
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- पंचमी 23:49:10,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 चैत्र गते,
नक्षत्र- कृतिका 08:48:47, पश्चात-रोहिणी,
योग- आयुष्मान 26:48:43,
करण- बव 13:06:37, पश्चात-बालव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:11:12,
सूर्यास्त- 18:38:22,
दिन काल- 12:27:09,
रात्रि काल- 11:31:41,
चंद्रोदय- 08:41:47,
चन्द्रास्त- 23:25:04,
राहू काल- 12:25-13:58 अशुभ,
यम घंटा- 07:45-09:18 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:50 अशुभ,
प्रदोष- 18:38-20:58 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :9 आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 06:11-07:45,
अमृत- 07:45-09:18,
शुभ- 10:51-12:25,
चर- 15:32-17:05,
लाभ- 17:05-18:38,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 20:05-21:31,
अमृत- 21:31-22:58,
चर- 22:58-24:24,
लाभ- 27:17-28:44,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बुध- 06:11 – 07:13,
चन्द्र- 07:13 – 08:16,
शनि- 08:16 – 09:18,
बृहस्पति- 09:18 – 10:20,
मंगल- 10:20 – 11:23,
सूर्य- 11:23 – 12:25,
शुक्र- 12:25 – 13:27,
बुध – 13:27 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:32,
शनि- 15:32 – 16:34,
बृहस्पति- 16:34 – 17:36,
मंगल- 17:36 – 18:38,
रात्रि का होरा चक्र
सूर्य- 18:38 – 19:36,
शुक्र- 19:36 – 20:34,
बुध- 20:34 – 21:31,
चन्द्र- 21:31 – 22:29,
शनि- 22:29 – 23:27,
बृहस्पति- 23:27 – 24:24,
मंगल- 24:24 – 25:22,
सूर्य- 25:22 – 26:20,
शुक्र- 26:20 – 27:17,
बुध- 27:17 – 28:15,
चन्द्र- 28:15 – 29:12,
शनि- 29:12 – 30:10,
आज 2 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 2 april)
1 मेष राशि :- आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग उसका समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपको खुशी होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 2 april)
2 वृष राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताकर उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से प्रसन्नता होगी। बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे। आपको बेहतर महसूस होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 2 april)
3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। कारोबार के सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे अच्छी खासी इनकम होगी। आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 2 april)
4 कर्क राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आपकी उलझने कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही अधूरे कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 2 april)
5 सिंह राशि :- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी। स्वास्थ के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 2 april)
6 कन्या राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 2 april)
7 तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। कोई काम आपको सोच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 2 april)
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है। अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 2 april)
9 धनु राशि :- आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 2 april)
10 मकर राशि :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी। उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ बेहतर बना रहेगा। महिलायें अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 2 april)
11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी। माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी पसंद का कोई सामान आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 2 april)
12 मीन राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपका स्वास्थ फिट रहेगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा है। किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka rashifal 2 april)