Aaj ka rashifal 19 february: इस राशि के लिए मध्यम फलदायी रहेगा आज का दिन, धैर्य और संयम से करना होगा काम

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 19 february)। आज का सुविचार… जो व्यक्ति काम कम, लेकिन अपने कार्यों का बखान अधिक करते हैं, वे उन लोगों के सामने कहीं भी नहीं ठहरते, जो मौन होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहते हैं…!

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 19 फरवरी 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- षष्ठी 07:31:43, पश्चात-सप्तमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 08 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- स्वाति 10:38:42, पश्चात-विशाखा,
योग- वृद्धि 10:47:01, पश्चात-ध्रुव,
करण- वाणिज् 07:31:43, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:57:11,
सूर्यास्त- 18:12:58,
दिन काल- 11:15:46,
रात्रि काल- 12:43:18,
चंद्रास्त- 10:20:03,
चंद्रोदय- 24:21:52,
राहू काल- 12:35-13:59 अशुभ,
यम घंटा- 08:22-09:46 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:58 अशुभ,
प्रदोष- 18:13-20:48 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:57-08:22,
अमृत- 08:22-09:46,
शुभ- 11:11-12:35,
चर- 15:24-16:49,
लाभ- 16:49-18:13,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:48-21:24,
अमृत- 21:24-22:59,
चर- 22:59-24:35,
लाभ- 27:45-29:21,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:57 – 07:54,
चन्द्र- 07:54 – 08:50,
शनि- 08:50 – 09:46,
बृहस्पति- 09:46 – 10:42,
मंगल- 10:42 – 11:39,
सूर्य- 11:39 – 12:35,
शुक्र- 12:35 – 13:31,
बुध- 13:31 – 14:28,
चन्द्र- 14:28 – 15:24,
शनि- 15:24 – 16:20,
बृहस्पति- 16:20 – 17:17,
मंगल- 17:17 – 18:13,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:13 – 19:17,
शुक्र- 19:17 – 20:20,
बुध- 20:20 – 21:24,
चन्द्र- 21:24 – 22:27,
शनि- 22:27 – 23:31,
बृहस्पति- 23:31 – 24:35,
मंगल- 24:35 – 25:38,
सूर्य- 25:38 – 26:42,
शुक्र- 26:42 – 27:45,
बुध- 27:45 – 28:49,
चन्द्र- 28:49 – 29:53,
शनि- 29:53 – 30:56,

आज 19 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अचानक कोई काम आने से समस्या आ सकती है। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। सरकारी कामों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक के व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई बदलने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी के बातों में आकर कोई डिसीजन ना लें। किसी काम को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी परिवार के सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर में साफ सफाई व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह दूर होगी। आपको परिवार में बुजुर्गों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – स्लेटी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। युवाओं को अपने कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पिंक है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को बेफिजूल के खर्च पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। संतान के फरमाइश पर आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप योजना बनाकर काम करेंगे, तो आपके काम समय से पहले पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप अपने घर के रनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातको को किसी वाद विवाद को सुलझाने की आवश्यकता है। आपको साझेदारी में कोई काम करना अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों को आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी तकनीकी समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। आप जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान के अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपकी किसी ने काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – संतरी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकती है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा और आप अपने खर्चों को करने से पहले बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गोल्डन है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धैर्य व संयम दिखाते हुए कामों को करने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने समय का सदुपयोग करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य का दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी रचनात्मक कार्यो के प्रति काफी रुचि बढ़ेगी। धन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। परिवार में कोई जिम्मेदारी भरा काम आपको मिल सकता है। आप किसी से काम को लेकर बातचीत करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है और आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आपको अपने आत्म विश्वास को मजबूत करना होगा और आपको किसी मकान या दुकान आदि के किराए से भी कोई आमदनी बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों मे आपसी प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ पुराने मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment